केजरीवाल ने बिहार को कोरोना के ‘एटम बम’ पर बिठाया, बिहारी मजदूरों को जबरन भगाया

जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने भारत, खासकर बिहार को कोरोना के ‘एटम बम’ पर बिठा दिया। दरअसल, मुहल्लों में डीटीसी की बसें लगाई गई। लोगों से कहा गया कि आप इससे आनंद विहार और आईएसबीटी (बस अड्‌डा) चल सकते हैं। वहां से आपको गांव-घर जाने के लिए बस मिल जाएगी। लॉकडाउन 3 महीने रहेगा।

दिल्ली से बड़ी संख्या में प्रवासियों को बस से बिहार भेजे जाने पर जदयू के दिल्ली प्रभारी और जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कड़ी आपत्ति जतायी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अर¨वद केजरीवाल का नाम लिए बगैर उन्होंने रविवार को ट्वीट किया कि कुछ लोगों के लापरवाह और अमानवीय कर्माें ने न केवल बिहार को मुश्किल में डाल दिया है बल्कि भविष्य में कोविड-19 के विस्फोटक खतरे को भी आमंत्रित किया है। बिहार की सीमाओं पर खड़े लोग अपने घर जाने पर आमादा हैं।

संजय झा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोगों के लिए ओछी राजनीति और संकीर्ण मानसिकता ही उनकी प्राथमिकता है। जैसे लगा कि काले जादू के जोर से अचानक बिहार के लोग दिल्ली छोड़ने लगे। आज बिहार की सीमाएं उनसे भरी पड़ी हैं। प्रधानमंत्री द्वारा लगाया गया लॉकडाउन खतरे में पड़ गया है। विडंबना यह है कि जिन लोगों ने बिहार के लोगों को दिल्ली से भगाया उनकी बड़ाई हो रही है, जबकि यहां जिन्होंने पूरी तरह से लॉकडाउन का पालन किया उन्हें आलोचना का शिकार होना पड़ रहा है। यह निंदनीय है।

संजय झा ने कहा कि शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली में सभी महत्वपूर्ण लोगों से बात की कि ऐसी स्थिति में वहां से प्रवासी बिहारियों को भेजना बेहद खतरनाक है। इस गढ़े हुए पलायन की भी जानकारी दी पर, इसका कोई असर नही दिखा। ऐसे में बिहार पर कोविड का खतरा बुरी तरह से मंडरा रहा है।

दूसरे राज्य से आने वालों को 1200 बसों से भेजा जाएगा उनके घर
देशभर में लगे लॉक डाउन के दौरन दूसरे राज्यों से अपने घर आ रहे बिहार वासियों को उनके घर तक पहुचाने के लिए विशेष बस की व्यवस्था की जा रही है। विभाग की ओर से करीब 1200 बस की व्यवस्था की गई है । दूसरे राज्य से रविवार को कैमूर में करीब 2500 से यात्री आ चुके है। इन लोगों अपने-अपने जिलों भेजने के लिए परिवहन विभाग की ओर से कैमूर के लिए पटना से रविवार को शाम में करीब 40 बस भेजा गया है। इसके लिए परिवहन ने सभी जिलाधिकारी को निर्देश दिया है और अविलंब सभी तरह की तैयारियों को पूरा करने को कहा है।प्रथम चरण में 550 बसों की व्यवस्था की गई है।

दूसरे राज्यों में फंसे बिहारियों को तत्काल मदद पहुंचाएं अफसर
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हरेक राज्य के लिए अलग अफसर हों, जो वहां फंसे बिहारियों के रहने, खाने तथा दूसरी जरूरतों का इंतजाम कराएं, इसे देखें। उन्होंने कोरोना के संदिग्ध लोगों की स्क्रीनिंग, टेस्टिंग में और तेजी लाने तथा राज्य स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम को और मजबूत करने का निर्देश दिया। उन्होंने मुख्य सचिव दीपक कुमार और आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत से कहा कि दूसरे राज्यों में फंसे बिहार के लोगों को त्वरित सहायता मुहैया कराई जाए। उनके अनुसार, दिल्ली कंट्रोल रूम से लोगों की मदद हो रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *