ह’थकड़ी में पहुंचा दूल्हा, लड़की ने किया शादी से इनकार, बाराती बिना खाना खाए वापस लौटा

ह’थकड़ी में पहुंचा दूल्हा, लड़की ने किया शादी से इनकार, बाराती बिना खाना खाए वापस लौटा

BHAGALPUR ; जगदीशपुर थाना के झखरा गांव में बाइक लू’ट कां’ड में गि’रफ्तार दूल्हा को न्यायालय के आदेश पर पुलिस शादी कराने पहुंची तो लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। लड़की ने कहा कि वह अपना जीवन ख’त्म कर लेगी, लेकिन अ’पराधी के साथ शादी नही करेगी। इसके बाद दूल्हे को लेकर पुलिस मनुआपुल थाना चली गयी। जबकि बाराती बिना खाना खाए वापस लौट गए।

मामला यह है कि मनुआपुल ओपी क्षेत्र के श्रीनगर ओझा टोला निवासी कुंदन कुमार पटेल (22) की शादी झखरा के एक लड़की से तय हुई थी। लड़की वालों को बताया गया था कि लड़का ट्रक का ड्राइवर है। उसकी अच्छी आमदनी है। शादी के दिन सुबह में पुलिस ने दूल्हा कुंदन कुमार को शेख धुरवा व चनपटिया में हुई बाइक लू’ट की घटना में गिरफ्तार कर लिया।

परिजनों ने मनुआपुल थाना पहुंच थानाध्यक्ष निर्भय कुमार राय को बताया कि आज कुंदन की बारात जाने वाली थी। लड़की वालों के घर पर सारी तैयारी हो चुकी है। तब मनुआपुल, मुफस्सिल व जगदीशपुर पुलिस भारी संख्या में महिला पुलिस बल के साथ कुंदन की शादी कराने के लिए लड़की के दरवाजे पर रात 11:30 बजे पहुंची। उसके आधे घंटे बाद बाराती भी पहुंच गए। लड़की को उसके घर में मौजूद सहेलियों ने बताया कि दूल्हे को पुलिस अभिरक्षा में लेकर आयी है।

सगे-संबंधियों ने लड़की पक्ष को समझाया कि सड़क दुर्घटना के मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। शीघ्र ही उसे जमानत मिल जाएगी। लेकिन इसी बीच लड़की को किसी ने बताया कि उसका होने वाला दूल्हा बाइक लूट कांड में गिरफ्तार किया गया है। तब लड़की ने शादी से इनकार कर दिया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *