अभी-अभी : लालू को झटका, चुनाव से पूर्व रघुवंश बाबू ने RJD से दिया इस्तीफा, एम्स से ऐलान

[ad_1]

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के बड़े नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने आरजेडी से इस्तीफा दे दिया है। जाहिर है चुनाव से पहले आरजेडी के लिए यह बड़ा झटका है। वे पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से पहले हीं इस्तीफा दे चुके थे। रघुवंश प्रसाद सिंह दिल्ली एम्स में भर्ती हैं और वहीं से उन्होंने अपने इस्तीफे का एलान किया है। बता दें कि पूर्व सांसद रामा सिंह को राजद में शामिल किए जाने की चर्चा से नाराज चल रहे राजद के कद्दावर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह अपने फैसले पर अडिग हैं। वह उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा वापस नहीं लेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव करीब आते ही राजद नेतृत्व ने अपने पुराने नेता को मनाने की कोशिश की, लेकिन यह कोशिश नाकाम हो गई है। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने इस संबंध में रघुवंश से मुलाकात की थी। इसके बाद भी रघुवंश ने अपना फैसला न बदलने की बात कही। रघुवंश ने कहा कि अभी तो मैं अस्पताल में हूं। मैंने उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा वापस नहीं लिया है। अभी इस संबंध में कोई फैसला नहीं किया है। अस्पताल से छुट्टी मिलती है तो मीडिया को इस संबंध में विस्तार से जानकारी दूंगा।

रघुवंश प्रसाद की गिनती लालू यादव के सबसे करीबी और राजद के दूसरे नंबर के नेता के रूप में होती थी। चारा घोटाला मामले में सजा होने के बाद से लालू रांची में हैं। पार्टी का नेतृत्व अब उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव के हाथ में है। रामा सिंह और रघुवंश सिंह दोनों वैशाली जिले के हैं। दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता किसी से छिपी नहीं है। रामा सिंह ने वैशाली से लोकसभा चुनाव 2014 लोजपा से टिकट पर लड़ा था। इस दौरान उन्होंने राजद के रघुवंश प्रसाद सिंह को शिकस्त दी थी। इसके बाद 2019 के चुनाव के दौरान पार्टी ने उनकी जगह वीणा देवी की टिकट दे दिया। तभी से यह कयास लगाए जा रहे थे कि आने वाले दिनों में रामा सिंह लोजपा को अलविदा कहने के बाद कोई बड़ी पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं।

22 जून को तेजस्वी यादव की मुलाकात राम सिंह से हुई थी। इसके बाद रामा सिंह के राजद ज्वाइन करने की चर्चा शुरू हो गई। अपने धुर विरोधी के राजद में शामिल कराने की कोशिश से नाराज रघुवंश प्रसाद ने 23 जून को राजद के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। बाद में लालू ने इस मामले में दखल दिया और तेजस्वी को अपना फैसला बदलना पड़ा। फिलहाल, राजद में रामा सिंह की एंट्री को टाल दिया गया है। भाजपा कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन रविवार को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने साफ किया कि “बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। भाजपा, जदयू और लोजपा मिलकर चुनाव लड़ेंगे और जीत हासिल करेंगे। हमें सिर्फ भाजपा ही नहीं, बल्कि अपने सहयोगी दलों के मूल्यों का भी ध्यान रखना है।

[ad_2]

Source link

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *