कांग्रेस से निष्काषन के बाद बोले संजय झा: मैं कांग्रेस के विचारधारा के प्रति निष्ठावान हूं, किसी परिवार के प्रति नहीं

कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए कांग्रेस से निलंबित किए जाने के बाद संजय झा ने कहा कि मैं कांग्रेस की विचारधारा के प्रति निष्ठावान हूं, किसी व्यक्ति या परिवार के प्रति नहीं हूं।इसके साथ ही संजय झा ने कहा कि मैं अब भी गांधी व नेहरू की विचारधारा को मानता हूं। संजय झा ने यह भी कहा कि हालांकि गांधी व नेहरू को मानने वाले कांग्रेस से खत्म हो रहे हैं। झा ने कहा कि लड़ाई तो अभी शुरू हुई है।संजय झा ने इसके साथ ही संकेत दिया है कि वह अभी हार नहीं मानेंगे।

उन्होंने कहा कि अपनी पार्टी को एक बार फिर से पुनर्जीवित करने का प्रयास करता रहूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि मैं मूलभूत मुद्दे उठाता रहूंगा।

कांग्रेस ने मंगलवार रात को संजय झा को पार्टी से बाहर रास्ता दिखाया-

बता दें कि कांग्रेस (Congress) ने पार्टी के पूर्व प्रवक्ता संजय झा (Sanjay Jha) को पार्टी से निलंबित कर दिया है। इस बात की जानकारी महाराष्ट्र कांग्रेस ने दी है। कांग्रेस ने संजय झा पर पार्टी विरोधी गतिविधियां और अनुशासनहीनता बरतने का आरोप लगाया गया है।

मालूम हो कि हाल ही में उन्हें पार्टी प्रवक्ता पद से हटा दिया गया था। एक दिन पहले ही संजय झा ने सचिन पायलट को अपना समर्थन दिया था। उन्होंने एक ट्वीट में सचिन पायलट की ‘मांग’ को जायज़ ठहराया और अपना समर्थन दिया था। उन्होंने पायलट की योग्यता साबित करने के लिए कुछ आंकड़े भी पेश किए थे।

संजय झा कांग्रेस प्रवक्ता पद से हटाए गए थे-

कांग्रेस ने हाल ही में पार्टी की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करने वाले संजय झा को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से हटा दिया था। पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने झा को तत्काल प्रभाव से हटाए जाने को मंजूरी दी थी।

इसके साथ ही अभिषेक दत्त और साधना भारती को कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त किया गया।

गौरतलब है कि झा ने पिछले दिनों एक लेख के माध्यम से पार्टी की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र का अभाव है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *