चंपारण के भोला के लिए सोनू सूद ने खरीदी भैंस, कहा-बिहार आने पर वह इस भैंस का दूध पीएंगे

[ad_1]

PATNA : बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने शुक्रवार को चंपारण के रहने वाले भोला नाम के शख्स के लिए भैंस खरीदकर गिफ्ट की। इससे पहले भोला की एक भैंस बाढ़ में खो गई थी। सोनू के एक फैन ने उन्हें टैग करते हुए गुरुवार को इसकी जानकारी दी और मदद के लिए ट्वीट किया। पीड़ित की आमदनी का एकमात्र साधन वह भैंस ही थी। सोनू ने तत्काल पीड़ित को भैंस खरीदवाने के बाद फोटो ट्विटर पर साझा की। उन्होंने बताया कि इतनी खुशी अपनी पहली कार खरीदते वक्त भी नहीं हुई थी। बिहार आने पर वह इस भैंस का एक गिलास दूध पिएंगे। लॉकडाउन की मार झेल रहे आम लोगों की हर संभव मदद करने वाले अभिनेता सोनू आजकल देश-विदेश में चर्चा का विषय बने हुए हैं। बिहार के लोगों की भी उन्होंने खूब मदद की है। चाहे वह विदेश में फंसे छात्रों की घर वापसी का मामला हो या फिर दशरथ मांझी की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाना।

सोनू ने पिछले दिनों फुटपाथ पर सोने के लिए मजबूर पटना की एक महिला अंजू देवी के परिवार को 24 घटे के अंदर छत दिलाई थी। उनके ट्वीट के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कंकड़बाग के अमित श्रीवास्तव ने अंजू को अपने मकान के एक कमरे में जगह दे दी। कुछ और लोगों ने मिलकर परिवार के खाने-पीने का इंतजाम कर दिया था। अंजू देवी मंदिरी मुहल्ले में किराये पर रहती थी। उनके पति मानसिक रूप से बीमार हैं। होटल में काम कर वह घर का खर्च चलाती थी मगर लॉकडाउन के कारण रोजगार छीन गया।

[ad_2]

Source link

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *