अभी-अभी : दरभांगा के जाले BJP विधायक जीवेश कुमार को हुआ कोरोना, ड्राइवर सहित पटना रेफर

बिहार में कोरोना वायरस के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वस्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में 143 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ संक्रमितों की सख्या 7808 हो गई है। ताजा मामलों में से भागलपुर में 2, भोजपुर में 5, बक्सर में एक, दरभंगा में एक, जहानाबाद में दो, कटिहार में 6, मधेपुरा में एक, मधुबनी में 11, नालंदा में एक, पटना में 10, पूर्णिया में 7, रोहतास में दो, सीतामढ़ी में आठ, सिवान में 6 केस मिले हैं। राज्य में अबतक कुल 151148 सैंपल्स की जांच की गई है। राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 51 है। जबकि ठीक हो चुके लोगों की संख्या 5367 है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने इस बात की जानकारी दी।

वहीं बिहार के दरभंगा में एक भाजपा विधायक कोरोना संक्रमित पाए गए है। विधायक के साथ उनके ड्राइवर को भी कोरोना की पुष्टि हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों को इलाज के लिए दरभंगा से एम्स रेफर किया गया है। बता दें कि बिहार में किसी विधायक को कोविड-19 होने का ये पहला मामला है। अधिकारी फिलहाल विधायक और ड्राइवर और उनके संपर्क में आए लोगों की तलाश में जुट गए हैं।

इधर पड़ोसी राज्य झारखंड में 62 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिनमें से देवघर में 11, जमशेदपुर में 10, गुमला में 7, गोड्डा में 7, बोकारो में 7, गिरिडीह में 6, हजारीबाग में चार, रामगढ, कोडरमा और रिम्स रांची में दो-दो नए केस मिले हैं। राज्य में कुल 2099 कोरोना पॉजिटिव केस मिले चुके हैं। प्रदेश में अब तक 14 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। राजधानी रांची में अबतक नौ मरीज संक्रमण के चलते दम तोड़ चुके हैं। अब तक राज्य में कुल संक्रमितों में से 1644 सिर्फ प्रवासी मजदूर हैं जो देश के विभिन्न भागों से राज्य में वापस अपने घरों को लौटे हैं। झारखंड में 1443 मरीज अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है, जबकि 11 अन्य की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में प्रयोगशालाओं में कुल 2164 नमूनों की जांच हुई।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *