अभी-अभी : शाहनवाज हुसैन सबसे पहले उर्दू में ली शपथ, अभी 16 और आगे लेंगे

राजभवन में होने वाले शपथग्रहण समारोह के लिए माननीयों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। अभी CM नीतीश कुमार, राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी और विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा राजभवन पहुंच गए हैं। मंत्री पद की शपथ लेने वाले अन्य विधायक-पार्षद भी आ रहे हैं।

शपथ लेने से पहले चहल-पहल तेज
नीतीश कैबिनेट के विस्तार में नए बनने वाले मंत्रियों के शपथ लेने से पहले उनके घर पर चहल-पहल तेज हो गई है। अब से कुछ देर बाद दोपहर 12:30 बजे कैबिनेट का विस्तार होना है। मंत्री पद की शपथ लेने वाले BJP के सभी विधायक पार्टी कार्यालय पहुंचे हैं। यहां से सभी एक साथ राजभवन निकलेंगे। इससे पहले कई विधायकों ने मंदिर में भगवान की पूजा-अर्चना की। BJP के विधायक नितिन नवीन ने मंत्री पद की शपथ लेने से पहले मां का आशीर्वाद लिया। मां ने उनकी आरती उतारी। इसके बाद भावुक होकर नितिन नवीन मां से गले लगते दिखे। BJP नेता जनक राम राजभवन जाने से पहले राजवंशी नगर पहुंचे। यहां उन्होंने हनुमान मंदिर में पूजा की। जनक राम भी मंत्री पद की आज शपथ लेंगे।

BJP के इन 9 का मंत्री बनना तय

शाहनवाज हुसैन – MLC
नितिन नवीन – बांकीपुर MLA
नारायण प्रसाद – नौतन MLA
सुभाष सिंह – गोपालगंज MLA
नीरज सिंह बबलू – छातापुर MLA
प्रमोद कुमार – मोतिहारी MLA
सम्राट चौधरी- MLC
आलोक रंजन झा- सहरसा MLA
जनक राम- दोनों सदनों के सदस्य नहीं है, MLC बनाए जाएंगे
JDU ने 8 नामों की बनाई है लिस्ट

लेसी सिंह- धमदाहा MLA
सुमित सिंह- चकाई MLA (निर्दलीय)
संजय झा- MLC
श्रवण कुमार- नालंदा MLA
मदन सहनी- बहादुरपुर MLA
जयंत राज- अमरपुर MLA
जमां खान- चैनपुर MLA
सुनील कुमार- भोरे MLA (ये पूर्व DG रहे हैं)
अभी 15 मंत्री, शपथ के बाद हो जाएंगे 32

बिहार की वर्तमान कैबिनेट में अभी CM नीतीश कुमार समेत 15 मंत्री हैं। अभी BJP के 7, JDU के 5, हम के एक और VIP के एक मंत्री हैं। आज 17 मंत्रियों के शपथ लेने के बाद नीतीश कैबिनेट में CM सहित कुल 32 मंत्री हो जाएंगे। बिहार सरकार में कुल 44 विभाग हैं, लेकिन मंत्रियों के लिए सिर्फ 36 पद ही स्वीकृत किए गए हैं। वजह कि विधानसभा की कुल सीटों के 15 प्रतिशत ही मंत्री हो सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *