आज बुद्ध पूर्णिमा है, आज लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन तीन राशिफल वाले लोगों की चमकेगी किस्मत

आज बुद्ध पूर्णिमा है। कहा जाता है कि आजका दिन काफी शुभ माना जाता है। गंगा स्नान का आजके दिन विशेष महत्व माना जाता है। जानकारों के अनुसार आज बुद्ध पूर्णिमा के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इधर सीएम नीतीश कुमार ने बिहार की जनता को बधाई संदेश देते हुए कहा है कि भगवान बुद्घ का जीवन हर किसी के लिये प्रेरणादायी है। उनके जीवन दर्शन से हमें प्रेम, शांति, सद्भाव, त्याग, अहिंसा व संयम जैसे गुणों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है। उनका जीवन हम सभी के लिए आदर्श है। भगवान बुद्घ के बताये हुए आष्टांगिक मार्ग पर चलकर मनुष्य सम्यक और संतुलित जीवनयापन करने में सक्षम हो सकता है। मुख्यमंत्री ने कामना की है कि भगवान बुद्घ की शिक्षा को आत्मसात कर हम आपसी प्रेम और सद्भाव की भावना और मजबूत करें।

आज बुद्ध पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण, खुलेंगे इन तीन राशियों के किस्मत के ताले

इस साल का पहला चंद्र ग्रहण बुद्ध पूर्णिंमा के दिन लग रहा है। 16 मई को चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, इसलिए इस ग्रहण का कोई धार्मिक महत्व नहीं माना जाएगा। सूतक काल भी इस ग्रहण का मान्य नहीं माना जाएगा। इसलिए पूर्णिमा का व्रत आदि कार्य करने में भी कोई आपत्ति नहीं है। चूंकि यह ग्रहण है, इसलिए कई राशियों पर इस ग्रहण का असर पड़ेगा। 16 मई को लगने वाला चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि में लगेगा। यह ग्रहण विशाखा नक्षत्र में लगेगा। ग्रहण के दिन बन रहे ग्रह-नक्षत्र के योग कई राशियों पर प्रभाव दिखाएंगे। कई राशियों के लिए इस ग्रहण का विपरीत प्रभाव पड़ेगा, तो कई राशियों के लिए ये किस्मत के ताले खोलेंगे। मेष, सिंह और धनु राशि के लिए ये चंद्र ग्रहण बहुत ही फायदेमंद साबित होने वाला है। आइए जानें इन राशियों पर क्या प्रभाव दिखाएगा बुद्ध पूर्णिमा के दिन लगने वाला चंद्र ग्रहण:

मेष राशि के लोगों के लिए यह चंद्र ग्रहण बहुत ही उत्तम फल लेकर आ रहा है। इस राशि के लोगों को समाज में एक महत्वपूर्ण स्थान, मान-सम्मान, तरक्की, आय के नए नए साधनों का विकास होगा। इस तरह मेष राशि के लोगों के लिए चंद्र ग्रहण बहुत ही उत्तम फल देना वाला साबित होगा।

इसी तरह सिंह राशि के लोगों के लिए यह ग्रहण निवेश में लाभ देने वाला साबित होगा। इस अवधि में आप जिन चीजों में निवेश करेंगे, उनमें आपको लाभ लाभ मिलेगा। इसलिए इस समय का सही इस्तेमाल करें

धनु राशि के लोगों के लिए यह ग्रहण बहुत लाभदायक है। धनु राशि के लोगों को जहां प्रमोशन मिलने के योग हैं, वहीं वैवाहिक जीवन में खुशियां और लाभ ही लाभ के योग बन रहे हैं।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WhattsupYOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *