नीतीश कुमार किस मुँह से गिरिराज सिंह के लिए वोट मांगेंगे, क्या जनता को ठगना इतना आसान है

Patna : समय बलवान होता है। वो अपने समय चक्र में कब किसको लपेट ले यह कोई कह नहीं सकता। समय-समय पर वह दोस्त को दुश्मन और दुश्मन को दोस्त बनाता रहा है।


अब आप सोच रहे होंगे की हम आपको समय पर लेक्चर क्यों दे रहे हैं। जवाब साफ है। बेगूसराय लोक सभा चुनाव में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। कहा जा रहा है की जिस गिरिराज सिंह को सीएम नीतीश कुमार कल तक पसंद नहीं करते थे उनके लिए अब वोट मांगेंगे। वहीं जिस कन्हैया कुमार को बेगुनाह बताते थे, हाई सिक्योरिटी प्रदान करते थे उनका अब विरोध करेंगे। 


खबर को आगे बढ़ाने से आपको गांधी मैदान लिए चलते हैं। एक साल पहले की बात है। बिहार उत्सव के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। चीफ गेस्ट के रूप में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू आये हुए थे। सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा की कुछ लोग आपको धर्म के नाम पर लड़ाने की कोशिश करेंगे। आपके हाथ जोड़ता हूं। उनके जाल में फंसना नहीं है। अगले दिन सभी अखबार ने इस खबर को अपना हैडिंग बनाया था और एक नंबर पेज पर छापा था। 


जानकारों की माने तो सीएम नीतीश कुमार ने जिस कुछ लोगों के बारे में इशारे किया उसमे गिरिराज भी शामिल हैं। सवाल उठता है की आखिर ऐसा क्या हो गया की गिरिराज सिंह सीएम का दुलारा बन गए। 


बताते चले की सीएम नीतीश कुमार 23 से लेकर 26 तक लगातार गिरिराज सिंह के समर्थन में प्रचार प्रसार करने बेगूसराय पहुंच रहे हैं। तो क्या मान लिया जाए की नीतीश कुमार भी भगवा राजनीति में रंग चुके हैं। चुनाव का परिणाम भले जो हो लेकिन कन्हैया के सामने नीतीश कुमार हार चुके हैं। 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *