पूर्व PM मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर बोले राहुल- उनके जैसे प्रधानमंत्री की कमी महसूस कर रहा है देश

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह का आज 88वां जन्मदिन है। इस अवसर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए पीएम मोदी पर कटाक्ष किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्विटर एकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, प्रधानमंत्री के तौर पर भारत डॉ. मनमोहन सिंह की कमी को महसूस कर रहा है। उनकी ईमानदारी, शालीनता और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्हें जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं। यह साल उनके लिए खूबसूरत हो।’

राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के जन्मदिन के अवसर पर ट्वीट किया है। ट्वीट करते हुए लिखा, एक समर्पित नेता का पहला उद्देश्य हमेशा उन बुराइयों को समाप्त करना होता है जो समाज को तेजी से घेर सकती हैं।

आज हम पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह की हर देशवासी के प्रति प्रतिबद्धता का जश्न मना रहे हैं। अपनी यात्रा में उन्होंने एक अरब लोगों को साथ लिया।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर मनमोहन सिंह को दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अपने ट्विटर एकाउंट से ट्वीट कर मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बधाई। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह स्वस्थ्य रहें और दीर्घायु हों।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *