बिहार की कलयुगी मां का कारनामा, बड़ी बेटी की शादी के लिए दो बेटियों को 50,000 में बेच दिया

NARKATIYAGUNJ : मां ने बड़ी बेटी की शादी के लिए दो बेटियों को बेचा, महिला नरकटियागंज की, दो और लड़कियां थीं बंधक चारों भागकर गोरखपुर में मौसी के घर पहुंची, मां यहां भी आ धमकी, बेटियां जाने को तैयार नहीं, पुलिस कर रही जांच : दोनों बेटियों की तलाश करते हुए उनकी मां बिछिया पहुंची तो मौसी ने इसकी सूचना कौवा बाग पुलिस को दे दी। शाहपुर पुलिस ने किशोरियों को महिला थाने भेज दिया।

बिहार की एक मां ने अपनी बड़ी बेटी की शादी करने के लिए दो छोटी बेटियों को मुखिया के घर 50 हजार रुपये में बेच दिया था। मुखिया उन्हें अपने घर में बंधक बनाकर काम करा रहा था। इन दोनों लड़कियों के साथ दो अन्य लड़कियां भी मुखिया के घर बंधक थीं। चारों एक साथ सोमवार को मुखिया के घर से भाग निकलीं और गोरखपुर में अपनी मौसी के घर पहुंच गईं।

नरकटियागंज निवासी महिला की चार बेटियां हैं। महिला के पति की कुछ साल पहले मौत हो गई है। आरोप है कि महिला ने बड़ी बेटी की शादी करने के लिए दो बेटियों को मुखिया के घर 50 हजार रुपये में बेच दिया। आरोप है कि मुखिया द्वारा मारपीट कर काम कराने से आजिज आकर चारों लड़कियां सोमवार को नरकटियागंज से ट्रेन पकड़कर रात करीब 9 बजे गोरखपुर पहुंचीं। उधर, उनकी तलाश करते हुए मंगलवार की दोपहर में दोनों किशोरियों की मां पहुंच गई और उन्हें जबरन बिहार ले जाने लगी। चारों बच्चियां जाने को तैयार नहीं थी। जिसके बाद मौसी ने कौआबाग पुलिस को सूचना दी। पुलिस सभी को कौआबाग पुलिस चौकी ले गई। चारों ने अपनी आपबीती सुनाई जिसके बाद शाहपुर पुलिस ने लड़कियों को महिला थाने भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बच्चियों की मां आई है। वह उसे ले जाना चाहती है पर बच्चियां जाना नहीं चाहती हैं।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *