भागलपुर में अवैध संबंध के चलते शादीशुदा महिला व प्रेमी की बेरहमी से हत्या, शौचालय में मिला शव

[ad_1]

PATNA : भागलपुर में सनसनीखेज घटना। अवैध संबंध के आरोप में शादीशुदा महिला और उसके प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर शौचालय में बंद कर दिया गया है। घटना को आत्महत्या साबित करने की कोशिश की जा रही है। गांव वालों के मुताबिक दोनों की हत्या की गई है। घटना जिले के नवगछिया में गोपालपुर के अभिया गांव की है। वहीं घटना के बाद से महिला का पति और परिवार के लोग घर से फरार बताए जा रहे हैं। सुबह ग्रामीणों ने शौचालय में बंद महिला और युवक का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचे एसडीपीओ मामले की छानबीन कर रहे हैं। लड़के की उम्र करीब 20 साल जबकि महिला की 40 साल है। गांव वाले लड़के को पहचान नहीं पा रहे हैं।

इससे पहले बीते 27 अगस्त को भागलपुर जिले के बबरगंज थाना क्षेत्र में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति नंदकिशोर मंडल (45) की हत्या कर दी थी। नंदकिशोर रसोइया का काम करता था। उसे छह बच्चे हैं। पुलिस ने आरोपी पत्नी पत्नी मीना देवी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस महिला के प्रेमी की तलाश कर रही है। नंदकिशोर के दामाद शत्रुघ्न मंडल ने पुलिस को दिये बयान में कहा कि उसकी सास मीना देवी ने गुरुवार अलसुबह चार बजे कॉल कर बताया कि नंदकिशोर की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर वह आया तो देखा कि जिस किराये के मकान में नंदकिशोर रहता था, उसी के ठीक सामने उसका शव पड़ा हुआ था। उसने बताया कि नंद किशोर का जीभ बाहर निकला था। उसने सास से हत्या का कारण पूछा पर उसने कुछ भी उत्तर नहीं दिया। पुलिस ने उसके बयान पर मीना देवी को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इससे पहले जुलाई 2019 में जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र के बड़ी रमासी गांव में महिला ने प्रेमी संग अवैध संबंध में बाधक बने पति की प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करने के बाद शव को घर में ही गाड़ दिया था। हत्या को छिपाने के लिए महिला ने केलू दास के लापता होने की रिपोर्ट भी थाने में दर्ज कराया था। घर से बदबू आने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने जमीन खोदकर शव को निकाला और महिला सरिता देवी और उसकी बेटी जूली को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों के अनुसार होटल चलाने वाले केलू दास की पत्नी सरिता देवी का कई लोगों के साथ अवैध संबंध था। अवैध संबंध को लेकर केलू और उसकी पत्नी में झगड़ा होता रहता था। केलू दास होटल चलाता था। पुलिसिया पूछताछ में सरिता देवी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल किया।

[ad_2]

Source link

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *