लालू यादव के निशाने पर राज्य सरकार, शायराना अंदाज में बोले-बिहार पर भार हैं नीतीश कुमार

[ad_1]

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बाद अब राज्य सरकार के खिलाफ राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने भी मोर्चा खोल दिया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने शायराना अंदाज में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरा और कटाक्ष किया। रविवार को ट्वीट करके लालू ने राज्य सरकार की 15 साल की कमियां गिनाते हुए कहा है कि अगर ये सारी बातें सही हैं तो फिर यह सरकार बिहार पर भार है। लालू प्रसाद यादव ने ट्विटर पर अपने अंदाज में लिखा है कि राजग सरकार के सत्ता में आए 15 साल हो गए। पुल-बांध लगातार टूटते रहते हैं। बिहार में घोटाले होते रहते हैं। हत्या, लूट, डकैती की खूनी खबरों से अखबार भरे रहते हैं। लालू ने प्रचार पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि राज्य में सुशासन सिर्फ प्रचार में ही दिखता है, जमीन पर इसका जुड़ाव दूर-दूरतक नहींं है।

लालू यादव ने कहा कि आम आदमी हमेशा डरा रहता है। शिक्षा की बदहाली है। किसान लाचार हैं। महिलाओं पर अत्याचार है। मजदूर बेहाल है। युवा बेरोजगार है। हालात लगातार बदतर हो रहे हैं। प्रवासियों को ठिकाना नहीं है। गरीबों पर महंगाई की मार है। छात्र लाचार हैं। अगर ये सारी बातें सही है तो यह सरकार बिहार पर भार है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने भी ट्वीट कर लालू प्रसाद यादव पर कटाक्ष किया है। सुशील मोदी ने लिखा, कि सजायाफ्ता लालू प्रसाद यदि कहते हैं किसान लाचार हैं, तो बतायें उनके समय खेती की क्या हालत थी? क्या कोई कृषि रोडमैप बना था? किसानों को बिजली मिलती थी? उपज का समर्थन मूल्य कितना मिलता था? सुशील मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद और उनकी पार्टी को बिना तर्क या तथ्य के आरोप लगाने की पुरानी आदत है।

[ad_2]

Source link

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *