हर बार बाइक से दिखाते थे स्टंट, इस बार आए तो बरसने लगे रोड़े, पुलिस के सामने भी दंगल

[ad_1]

PATNA : बिहार के नालंदा जिले के गिरियक थाना क्षेत्र के रैतर गांव के लोग बाइक सवार कुछ युवकों के उपद्रव से काफी समय से परेशान थे। युवक गांव में तेज रफ्तार से बाइक चलाते और लोगों को देख स्टंट करते। लहरियाकट बाइक चलाने वाले युवकों के चलते गांव में कई बार हादसे हुए, जिसमें कई लोग घायल हुए, लेकिन युवक नहीं माने। सोमवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। कुछ युवक बाइक से स्टंट करते हुए गांव से गुजर रहे थे। इस बार गांव के लोग पहले से तैयार थे। लोगों ने युवकों पर पथराव कर दिया। कई युवक चोटिल हुए। वे भागकर अपने परिजनों के पास गए और पथराव की शिकायत की। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग भिड़ गए। दोनों ओर से काफी देर तक पथराव हुआ।

पुलिस के आने पर भी लोग नहीं माने और पुलिस के जवानों के सामने दंगल करते रहे। काफी कोशिश के बाद पुलिसकर्मियों ने हालात पर काबू पाया। पथराव में दोनों पक्ष के बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग समेत एक दर्जन से अधिक लोग चोटिल हुए हैं।

[ad_2]

Source link

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *