मां दुर्गा की सबसे महंगी मूर्ति, कीमत 15 लाख, उंचाई 11 फीट, वजन 1000 क‍िलो

उत्तरी कोलकाता के बेनियाटोला सरबोजेनिन दुर्गा पूजा समिति ने इस बार मां दुर्गा की ऐसी प्रतिमा बनाने की ठानी है जो कई मामलों में रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार है। इस प्रतिमा को बनाने का काम कई महीनों से चल रहा है। यहां बन रही मां दुर्गा की ये प्रतिमा सबसे आकर्षण का केंद्र बनने जा रही है।

इस प्रतिमा की सबसे खास बात यह है कि ये पूरी तरह से अष्टधातू से बनाई जा रही है। इसका वजन 1000 किलोग्राम या एक टन के बराबर होगी। वहीं मूर्ति की ऊंचाई 11 फीट होगी। माना जा रहा है कि मां दुर्गा की यह प्रतिमा अब तक की सबसे भारी और सबसे महंगी मूर्ति होगी जिसकी कीमत 15 लाख मानी जा रही है।

मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ उनके चार बच्चे भगवान गणेश, मां लक्ष्मी, सरस्वती और भगवान कार्तिक की प्रतिमा भी बनाई जा रही है। इन सबको बनाने में 15 लाख रुपये का खर्च होने वाले हैं। अब तक जितने भी पंडालों में प्रतिमा बनी है उनमें सबसे ज्यादा महंगी प्रतिमा यही होगी। प्रतिमा का बेसिक स्ट्रक्चर फाइबर से बनाया गया है और इस पर अष्टधातु के लेप को चढ़ाया गया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *