सगे पिता और सौतेली मां ने शादी के खर्च से बचने के लिए कि नाबालिग की हत्या

बिहार के भोजपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। दरअसल यहां एक युवती की सौतेली मां और उसके सगे पिता ने अपनी ही बेटी की बेदर्दी से हत्या कर दी। और शव को ठिकाने लगाने नहर के किनारे फेंक दिया। इस खबर से आस-पास के इलाकों में सनसनी फैल गई है। मृतका के मामा का आरोप है कि युवती की शादी का खर्च वहन न कर पाने की वजह से उसके सगे पिता और सौतेली मां ने उसकी हत्या कर सबूत मिटाने के लिए नहर के किनारे उसका शव फेंक दिया था। इतना ही नहीं ये लोग मृतका को अक्सर प्रताड़ित भी किया करते थे, जिसके खिलाफ 17 तारीख को उन्होंने मृतका के पिता और सौतेली मां के खिलाफ नवादा थाना में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

16 वर्षीय नाबालिग मृतिका बिहार के आरा शहर थाना इलाके के सर्वोदय नगर निवासी सोनी कुमार की पुत्री दिव्या कुमारी थी। जो तीन दिन पहले अपने घर से अचानक लापता हो गई थी। युवती का शव मिलने पर पुलिस ने फौरन उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी दौरान खींची गई फोटो से उसके मामा ने उसकी पहचान कर ली।मृतका के मामा के अनुसार दिव्या के लापता होने और उसकी हत्या करने जाने की आशंका को लेकर उन्होंने नवादा थाने में दिव्या की सौतेली मां शांति देवी और उसके पिता सोनी राय सहित चाची संध्या देवी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। मृतका के मामा के अनुसार मृतका का कोई भाई या बहन नहीं थी। 13 साल पहले उसकी मां की भी इसी तरह रहस्मयी तौर पर हत्या कर दी गई थी। मामा के आरोपो पर पुलिस ने मृतका की सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसके पिता फरार चल रहे हैं। फिलहाल नवादा थाने की पुलिस मृतका की हत्या में शामिल उसेक पिता और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश में जूटी हुई है।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और ह्वाटसअप पर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *