बिहार में कोसी नदी पर बनेगा देश का सबसे लंबा पुल, अरबों रुपये से बनेगा गंगा नदी पर कुल 17 पुल

बिहार में कोसी नदी पर बन रहा देश का सबसे बड़ा ब्रिज, कुल 17 पुल बनेंगे, देखें तस्वीरें : बिहार को अक्सर बरसात के मौसम में उसकी विनाशकारी नदियों और उनमें आने वाली बाढ़ के लिए जाना जाता है। पर अब यहां के हालात बदलने वाले हैं और सरकार ने इसके लिए कमर कस ली है। सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में अगले चार सालों में 17 नए पुल बनाए जाएंगे। हम आपको यहां विस्तार से सारे पुल की जानकारी देंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सबसे अधिक पुल गंगा नदी पर बनाए जाने हैं। 17 में से 13 पुल केवल गंगा नदी पर ही बनेंगे। इसी तरह कर्मनाशा और सोन पर एक पुल बनेगा। इसके अलावा कोसी नदी पर दो पुल बनाए जाएंगे। कोसी नदी पर बनने वाला पुल सबसे खास है इसलिए आपको इसकी जानकारी अलग से देते हैं।

कोसी नदी पर बनने वाला ये पुल भारतमाला परियोजना के तहत बनाया जा रहा है। केवल नदी की बात करें तो पुल सिर्फ नदी में 10.2 किमी लंबा होगा। अगर दोनों तरफ के अप्रोच मिला दिए जाएं तो पुल की लंबाई 13 किमी से अधिक हो जाएगी। इससे पहले भारत में ब्रह्मपुत्र नदी पर बना पुल सबसे लंबा था। लेकिन इस पुल के बनने के बाद यह रिकॉर्ड टूट जाएगा।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *