BJP विधायक को सलाम, 72 घंटे में अपने खर्चे पर बना डाला 200 बेड वाला कोविड अस्पताल

कोरोना के मरीजों के लिए अलथान स्थित कोविड केयर सेंटर गुरुवार दोपहर के बाद से शुरू हो जाएगा। इसमें 100 बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा कर दी गई है। जल्द ही 100 और बेड का इंतजाम कर दिया जाएगा। सभी 200 बेड पर ऑक्सीजन सपोर्ट होगा। जरूरतमंद मरीजों को रेमडेसिवीर का इंजेक्शन मुफ्त दिया जाएगा। मरीज को दो समय खाना, दूध, चाय, नाश्ता दिया जाएगा।

मजूरा के विधायक हर्ष संघवी की पहल पर मंगलवार शाम 5 बजे से यह कोविड सेंटर बनाने की कवायद शुरू हुई थी। हर्ष ने कहा था कि 72 घंटे में 200 बेड तैयार हो जाएंगे। खास बात यह है कि बुधवार तक 100 पर मरीजों को इलाज देने की तैयारी पूरी कर ली है। 200 बेड भी 72 घंटे से पहले ही शुरू हो जाएगा। कोरोना की पहली लहर में हर्ष ने इस कोविड सेंटर को शुरू किया था। उस समय भी 200 बेड पर मरीजों को इलाज दिया गया था।

कोविड सेंटर में दिनभर में तीन एमडी डॉक्टर तीन बार विजिट करेंगे। एक डाॅक्टर सुबह, दूसरा दोपहर और तीसरा रात को मरीजों को देखेगा। इसके साथ 10 एमबीबीएस डॉक्टर भी इलाज करेंगे। लगभग 100 हेल्थ वर्कर की टीम इस सेंटर में काम करेंगे। सेंटर को तैयार करने में 350 लोगों ने 72 घंटे लगातार काम किया। अभी इसमें 100 बेड, 15 बाथरूम तैयार किए गए हैं। काम चल रहा है।

2020 में कोरोना की पहली लहर में भी हर्ष संघवी की टीम ने इस कोविड सेंटर को तैयार किया था। इसमें मरीजों के इलाज के साथ खाना, नास्ता आदि की सभी सुविधाएं थीं। मरीज मानसिक रूम से कमजोर न हो और पॉजिटिविटी बनी रहे इसके लिए सेंटर में अलग तरह की एक्टिविटी भी होती रही। इसमें म्यूजिक, लाइब्रेरी, गरबा, त्योहार आदि मनाए जाते थे। समय-समय पर मनोचिकित्सक भी आते थे।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *