21 जून को है सूर्य ग्रहण, जानिये क्या करना होगा आपके लिए लाभकारी

Solar Eclipse 2020: इस साल का पहला सूर्य ग्रहण इस महीने की 21 तारीख को लगने वाला है। भारत में सूर्यग्रहण का प्रारंभ सुबह 10 बजकर 31 मिनट के करीब होगा और इसकी समाप्ति 02 बजकर 04 मिनट पर। ग्रहण की कुल अवधि 03 घंटे 33 मिनट की होगी। दोपहर 12:18 बजे के करीब ग्रहण अपने पूर्ण प्रभाव में रहेगा। ग्रहण का सूतक 20 जून की रात 09:25 PM से शुरू हो जायेगा। ये ग्रहण भारत के अलावा, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, कांगो, इथियोपिया, पाकिस्तान और चीन सहित अफ्रीका के कुछ हिस्सों में भी दिखाई देगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सूर्य ग्रहण का विशेष महत्व होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि ग्रहण के दौरान किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है-

ग्रहण से पहले: सूर्य ग्रहण से करीब 13 घंटे पहले सूतक लग जाएगा, ऐसे में लोगों को इस दौरान कहीं पर भी अकेले भ्रमण नहीं करना चाहिए। इसके अलावा, सूतककाल में ब्रह्मचार्य का पालन करना भी उचित माना जाता है। इसका मतलब है कि सूतक लगने के बाद से ही लोगों को मास-मदिरा से परहेज करना चाहिए। वहीं, ग्रहण लगने से पहले खाद्य पदार्थों जैसे कि आटा, दूध में कुश या तुलसी की पत्तियां डाल देनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि खाने की चीजों में इन्हें डाल देने से ये पदार्थ दूषित नहीं होते हैं।

ग्रहण के दौरान: ग्रहण के समय में धैर्य के साथ ईश्वर का ध्यान करना चाहिए। इस दौरान गलती से भी भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। इस समय गायों को घास, पक्षियों को अन्न, जरूरतमंदों को वस्त्रदान से अनेक गुना पुण्य प्राप्त होता है। ज्योतिषों के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्यदेव की पूजा, आदित्य ह्द्य स्तोत्र, सूर्याष्टक स्तोत्र का पाठ करने से लोगों को विशेष लाभ की प्राप्ति होती है। वहीं, ग्रहण के नकारात्मक प्रभावों से बचने हेतु महा मृत्युंजय मंत्र का जाप करना सर्वोत्तम माना जाता है।

ग्रहण के बाद: ग्रहण के बाद स्नान करने का प्रावधान है। ग्रहणकाल में छूए हुए वस्त्र आदि की शुद्धि हेतु बाद में उसे धो देना चाहिए तथा स्वयं भी वस्त्र सहित स्नान करना चाहिए। सूर्य ग्रहण पूर्ण होने पर जिसका ग्रहण हो, उसका शुद्ध बिम्ब देखकर भोजन करना चाहिए।

इन बातों का भी रखें ख्याल: सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को अपना खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। इन्हें ग्रहण के समय में घर में रहने और संतान गोपाल मंत्र का जाप करने की सलाह दी जाती है। वहीं, सूर्य ग्रहण को कभी भी नग्न आंखों से नहीं देखना चाहिए। इससे आंखें बुरी तरह प्रभावित हो सकती हैं। आप चाहें तो सोलर फिल्टर चश्मे या फिर  टेलीस्कोप की मदद से ग्रहण को देक सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *