छपरा के समीर ने बनाया रिकॉर्ड, अफ्रीकी चोटी पर पहुंचा बिहारी युवा

छपरा के एकमा के रहने वाले 22 साल के समर राज का नाम सुर्खियों में है। इन्होंने 12 नवंबर को अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमानजारो पर चढ़ाई पूरी की। वह दुनिया के पहले मर्चेंट नेवी कैडेट हैं जिन्होंने इस चोटी को पार किया है। उनका नाम हाई रेंज वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। शिपिंग के डाइरेक्टोरेट से

उन्हें अवार्ड भी मिला है। इसके पहले 5 अक्टूबर को उन्होंने सिक्किम की चोटी माउंट बी सी रॉय पिक को फतह किया था। समर बताते हैं कि किलिमानजारो पर चढ़ाई के दौरान उन्हें बेहद खराब मौसम का सामना करना पड़ा। चोटी पर उस समय तेज हवा चल रही थी और सात में बर्फबारी भी हो रही थी। एडवांस कैंप में टेम्परेचर माइनस पांच डिग्री था।

गर्व से दमकते चेहरे के साथ वो कहते हैं इस खराब मौसम में रात 12 बजे सम्मिट के लिए निकला। सभी बाधाओं को पार करते हुए सुबह साढ़े सात बजे किलिमानजारो पर पहुंचा। वह कहते हैं चोटी पर भारत का झंडा लगाने का अनुभव मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। यह जीवन में कभी न भूलने वाला अनुभव था।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *