24 अक्टूबर को दिवाली 30 को छठ पूजा, पटना में 92 गंगा घाटों पर छठ को लेकर तैयारी शुरू

Patna : इस साल 24 अक्टूबर को दीपावली और 30 और 31 अक्टूबर को आस्था का लोक पर्व छठ पूजा है. पटना नगर निगम और पटना जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं को सुविधा देने के लिए छठ पूजा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है. बताया जाता है कि पटना में 92 गंगा घाटों पर छठ पूजा का आयोजन किया जाएगा वहीं 55 तालाब घाट पर भी छठ पूजा का आयोजन किया जाएगा.

बताते चलें कि नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया संपन्न होने के छह दिन बाद छठ महापर्व है। इसकी तैयारी को लेकर नगर निगम ने अभी से ही कार्य शुरू कर दिया है। पहले चरण में निगम के अधीन आने वाले गंगा घाटों का सर्वे किया गया। यहां तैयारी एक अक्टूबर से नगर निगम करेगा। नगर निगम ने फिलहाल 92 घाटों और 55 तालाबों को चिह्नित किया है। इन घाटों और तालाबों को तैयार करने के लिए टेंडर भी फाइनल कर दिया गया है।

दो साल बाद बिना किसी प्रतिबंध के छठ महापर्व हो रहा है। पटना नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत गंगा घाट एवं तालाबों का सर्वे किया जा चुका है। वर्तमान में गंगा के 92 घाट एवं 55 तालाब का चयन किया जा रहा है। घाटों की स्थिति एवं घाटों पर गंगा के जलस्तर को देखते हुए संख्या घट-बढ़ सकती है। नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने सभी ईओ एवं कार्यपालक अभियंताओं को अभी से ही घाटों का भ्रमण कर जलस्तर का जायजा लेने का निर्देश दिया है। छठ महापर्व के लिए अभी 30 दिन बचे हैं।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WhattsupYOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *