पटना में 300 साल पुराने मंदिर को तोड़ा जायेगा, बिहार सरकार ने दिया आदेश तो मच गया बवाल

पटना के अशोक राजपथ पर पटना कॉलेज के ठीक सामने लगभग तीन सौ वर्ष पुराने ब्रह्म स्थान दुर्गा मंदिर को तोड़ने से बचाने को लेकर लोग अनशन पर बैठे हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी अनशन कर रहे लोगों का साथ देने आए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मंदिर तोड़ने की साजिश कामयाब नहीं होगी।


मंदिर प्रबंधन के संजय सिंह ने बताया कि मंदिर को तोड़ डबल डेकर पुल का निर्माण करने की सरकार की योजना है। इसे बचाने को लेकर मंदिर के प्रति आस्था रखने वाले लोग अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी धरना स्थल पर आए थे।

गिरिराज सिंह ने इस दौरान कहा कि देश की पहचान सनातन से है। सनातन की पहचान हमारे मंदिरों व दुर्गा, राम, कृष्ण, देवी-देवताओं से है। उन्होंने कहा कि मंदिर तोड़ने की जो साजिश चल रही है वह सार्थक नहीं होगी।

अंग्रेजों के जमाने से यह मंदिर यहां स्थापित है।


जब अंग्रेज भी इसे तोड़ने में विफल रहे तो आज के अंग्रेज इसे क्या तोड़ पाएंगे। मंदिर की विशेषता रही है कि प्रदेश के बड़े नेता जो सत्ता में है और नहीं भी हैं वे सभी पटना कॉलेज में पढ़ाई के दौरान मां दुर्गा का आशीष प्राप्त करने आते रहे हैं।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *