BREAKING : बिहार से गुजरने वाली 38 स्पेशल ट्रेनें रहेंगी रद्द, रेलवे ने जारी किया गाड़ियों की लिस्ट

पटना। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के अलीपुरद्वार मंडल के कोललग्राम-गुमानी हट रेलखंड के दोहरीकरण कार्य के मद्देनजर यहां से गुजरने वाली पूर्व मध्य रेल की 38 ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में रद्द किया गया है। यह ट्रेनें दो से नौ अक्टूबर के बीच अपने प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेंगी। पूमरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि बेहतर परिचालन के लिए 38 ट्रेनों को रद्द किया गया है।

02550 आनंद विहार टर्मिनल कामाख्या स्पेशल 5 अक्टूबर व 6 अक्टूबर को रद्द रहेगी।●02549 कामाख्या आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 6 अक्टूबर व 7 अक्टूबर को रद्द रहेगी।●05956 दिल्ली कामाख्या स्पेशल ट्रेन 4 अक्टूबर और 5 अक्टूबर को रद्द रहेगी।●05955 कामाख्या देवी स्पेशल ट्रेन 6 अक्टूबर व 7 अक्टूबर को रद्द रहेगी।●05622 आनंद विहार टर्मिनल कामाख्या स्पेशल ट्रेन आठ अक्टूबर को रद्द रहेगी।●05621 कामाख्या आनंद विहार टर्मिनल 7 अक्टूबर को रद्द रहेगी।●05667 गांधीधाम कामाख्या स्टेशन 2 अक्टूबर को रद्द रहेगी।●05668 कामाख्या गांधीधाम स्पेशल 6 अक्टूबर को रद्द रहेगी।●05631 बाड़मेर गुवाहाटी स्पेशल 3 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

●05632 गुवाहाटी बाड़मेर स्पेशल 7 अक्टूबर को रद्द रहेगी।●05623 भगत की कोठी कामाख्या एक्सप्रेस 5 अक्टूबर को रद्द रहेगी।●05624 कामाख्या भगत की कोठी स्पेशल 8 अक्टूबर को रद्द रहेगी।●05633 बीकानेर गुवाहाटी स्पेशल छह को रद्द रहेगी।●05634 गुवाहाटी बीकानेर स्पेशल नौ अक्टूबर को रद्द रहेगी।●05653 गुवाहाटी जम्मूतवी स्पेशल 6 अक्टूबर को रद्द रहेगी।●05654 गुवाहाटी बीकानेर स्पेशल 9 अक्टूबर को रद्द रहेगी।●05646 कामाख्या लोकमान्य तिलक स्पेशल छह अक्टूबर को रद्द रहेगी आदि।

हमसफर क्लोन स्पेशल ट्रेन का परिचालन दो दिनों तक
पटना। 02788 दानापुर-सिकंदराबाद हमसफर क्लोन स्पेशल ट्रेन का दो दिन परिचालन होगा। यात्रियों की बढ़ी संख्या को नियंत्रित करने के लिए इसका परिचालन शुरू किया गया है। यह ट्रेन शनिवार व रविवार को खुलेगी। पूर्व मध्य रेल के मुख्य यात्री परिचालन प्रबंधक ने इसकी सूचना जारी कर दी है।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

बिहार के सीतामढ़ी और गोपालगंज में खुलेगा चीनी मिल, एस्सार करेगी इन्वेस्टमेंट …..VIDEO

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *