बिहार में मिली 4 आंखों वाली मछली, पूर्णिया और पश्चिम चंपारण के मछुआरों ने किया बड़ा दावा

अमेरिका की अमेजन नदी में पायी जाती हैं हवाई जहाज जैसी पंख वाली मछलियां, पूर्णिया और पश्चिम चंपारण में मिली चार आंखों वाली मछली : बिहार के मछुआरों ने चार आंखों वाली मछली को पकड़ने का दावा किया है. या दिखने में हेलीकॉप्टर आकार जैसा दिखती है. इस मछली का नाम सकर्माउथ कैटफिश बताया जाता है. हां जाता है कि यह मछली अमेरिका के अमेज़न नदी में मात्र पाई जाती है. हालांकि बिहार की नदियों में यह कैसे आई यह जांच का विषय है.

पूर्णिया शहर के बीचोबीच से गुजरने वाली सौरा नदी में चार आंखों वाली मछली मिली है। इसके पंख हवाई जहाज जैसे हैं। वहीं दूसरी ओर पश्चिम चंपारण के ठकराहा प्रखंड की हरपुर पंचायत के वार्ड-1 में भी सकर माउथ कैट फिश मिली है। काली धारदार मछली मिलने की चर्चा फैलते ही इसे दूर-दूर से देखने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। पूर्णिया के खुश्कीबाग और मिलनपाड़ा में इस मछली को पानी में रखा गया है। बताया जाता है कि सौरा नदी में लोगों को यह मछली मिली तो इसे घर ले आए। पानी में इसे रखा गया है।

इस मछली के बारे में मत्स्य विभाग के अधिकारियों को भी सूचना दी गयी है। सौरा नदी से मिली इस अद्भुत मछली का नाम सकर माउथ कैटफिश है। जानकारों की मानें तो ये मछली सिर्फ अमेरिका के अमेजन नदी में पायी जाती है। अमेरिक मछली यहां की देसी मछलियों के लिए भी खतरा बन सकती है। यह विदेशी मछली यहां की नदियों का इको सिस्टम भी खराब कर सकती हैं।

यह मछली कहां से और कैसे आयी होगी जांच मत्स्य पालन अधिकारी लाल बहादुर साफी ने बताया कि कुछ और जिलों में इस तरह की मछली मिलने की सूचना मिली है। पहले भी यह मछली मिल चुकी है। इसकी जांच करायी जा रही है।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WhattsupYOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *