70 का दूल्हा और 20 साल की दुल्हन का हुआ विवाह, मधुबनी के बेनीपट्टी का फोटो वायरल

Factcheck : यह शादी मधुबनी जिला के बेनीपट्टी प्रखंड में हुई है। कई लोगो वास्तविक सच्चाई जाने बिना तरह-तरह के पोस्ट मिथिला के विभिन्न ग्रुप में किए है जिसमे लड़की के परिजनों के उपर सवाल उठाए है। मिथिला के सामाजिक संरचना पर भी खूब कटाक्ष किए गए।

लड़की के परिवार ने लड़की को बेच दिया, गरीब लड़की होने के कारण ऐसी शादी हुई है इत्यादि कैप्शन डालकर अनगिनित पोस्ट किए गए। लड़की,लड़का,उनके परिवार एवं गांव समाज के उपर अमर्यादित टिप्पणी की गई। इस शादी में भी जोमैटो वाले मामले की तरह दो पक्ष है।

इस तस्वीर को देखकर सिर्फ पहला पक्ष नजर आता है जबकि इस तस्वीरे के पीछे जो दूसरा पहलू है इसकी जानकारी किसी को नही है।

सच्चाई यह है कि लड़का और लड़की दोनो जन्म से ही मानसिक रूप से विक्षिप्त है,ग्रामीण के अनुसार इनका इलाज संभव नही है अतः इनके कल्याण के लिए यह शादी किया गया है। घटना के दोनो पहलू की जानकारी के बिना टिप्पणी करना कही से भी उचित नही है। अनूप मैथिल, MSU

अगर आप हमारी आर्थिक मदद करना चाहते हैं तो आप हमें 8292560971 पर गुगल पे या पेटीएम कर सकते हैं…. डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *