देश आज मना रहा है 73वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

भारत इस वर्ष 73वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। भारतीय इसे पूरे हर्ष-उल्लास के साथ राष्ट्रीय अवकाश के तौर पर स्वतंत्रता दिवस मनाते है। आजादी के 73 साल बाद यानी सन् 1947 से अब तक भारत ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की है।

इस 15 अगस्त (15 August) को देश में 73वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) मनाया जाएगा। 15 अगस्त के दिन ही देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस (India Independence Day) देश के हर व्यक्ति के लिए बेहद महत्व रखता है। इस दिन देश के प्रधानमंत्री दिल्ली के लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। 15 अगस्त को स्कूलों से लेकर दफ्तरों में तिरंगा फहराया जाता है।

इस दिन को झंडा फहराने के समारोह, परेड और सांस्कृतिक आयोजनों के साथ पूरे भारत में मनाया जाता है। भारतीय इस दिन अपनी पोशाक, सामान, घरों और वाहनों पर राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शित कर इस उत्सव को मनाते हैं। स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन होता है

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *