PM नरेंद्र मोदी ने 75 रुपये का सिक्का जारी किया, कविता से अमृतकाल का आह्वान किया

75 का सिक्का, डाक टिकट जारी : नए संसद भवन के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75 रुपये का विशेष सिक्का जारी किया। इसे कोलकाता के टकसाल में तैयार किया गया है। इसमें 50 चांदी, 40 तांबा और 5-5 फीसदी निकल-जिंक का मिश्रण है। सिक्के का वजन 34.65 ग्राम से 35.35 ग्राम के बीच है। इसके एक ओर बीच में अशोक स्तंभ की छवि है। एक ओर देवनागरी लिपि में भारत जबकि दूसरी ओर अंग्रेजी में इंडिया लिखा है। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर विशेष स्मारक डाक टिकट भी जारी किया।

मंत्रोच्चार के बीच सेंगोल स्थापित

मोदी ने ऐतिहासिक राजदंड सेंगोल का भी जिक्र किया। पवित्र सेंगोल को पूजा-पाठ और मंत्रोच्चार के बीच प्रधानमंत्री ने लोकसभा कक्ष में अध्यक्ष के आसन के दाईं ओर स्थापित किया। पीएम मोदी ने सेंगोल को दंडवत प्रणाम किया और अधीनम का आशीर्वाद लिया।

कविता से अमृतकाल का आह्वान किया

प्रधानमंत्री ने एक कविता से भारत के भविष्य को उज्ज्वल बनाने वाले आधुनिक भवन का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, मुक्त मातृभूमि को नवीन मान चाहिए, नवीन पर्व के लिए, नवीन प्राण चाहिए, मुक्त गीत हो रहा, नवीन राग चाहिए, नवीन पर्व के लिए, नवीन प्राण चाहिए।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *