यहां जानें दिवंगत अभिनेता के घर रखा लाल रंग का बैग आखिरकार था किसका?

Patna: जिस रोज सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके मुंबई स्थित घर में मिला था उस वक्त वहां एक लाल रंग का बैग रखा था। सुशांत के एक करीबी मित्र अंकित ने इस बात का खुलासा किया कि लाल रंग का बैग मुंबई पुलिस ने बरामद किया था। जबकि सुशांत लेदर के बैग का इस्तेमाल करते थे। उनके पास लाल रंग का कोई भी बैग नहीं था।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर वह लाल रंग का बैग सुशांत के घर में कहां से आया। अगर वह बैग सुशांत का नहीं था तो किसका था। गौरतलब है कि इससे पहले पटना पुलिस की टीम ने जब मुंबई पुलिस से घटना के बाद बरामद सामान की सूची मांगी थी तो वहां के अफसरों ने ये सारी जानकारियां एसआईटी को देने से इनकार कर दिया था। इससे यह नहीं पता चल सका कि घटनास्थल के पास से कुछ बरामद हुआ था या नहीं। सवाल यह भी उठने लगे हैं कि क्या सुशांत की मौत से एक दिन पहले कोई उनसे मिलने आया था।

वर्ष 2019 में परिवार के साथ की थी पूजा
बीते वर्ष 2019 के अप्रैल में सुशांत ने अपने परिवार के साथ पूजा की थी। इसमें उनके बहनोई व अन्य सदस्य शामिल हुये थे। पूजा में बाहर से 13 पंडितों को बुलाया गया था। भगवान शिव का रूद्राभिषेक हुआ था। सुशांत का पूजा करते एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें उनके परिवार के सदस्य दिख रहे हैं। उस वक्त सुशांत काफी खुश थे। चार घंटे तक पूजा चली थी। पूजा करवाने वाले पंडित ने खुलासा किया है कि उन्हें नहीं पता था कि वे बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह के घर पूजा करवाने जा रहे हैं। वहां पहुंचने के बाद इस बात की जानकारी मिली। पंडित ने कहा कि सुशांत की मौत के बारे में जब उन्हें खबर मिली तो उन्हें भरोसा नहीं हुआ। सुशांत एक खुशनुमा स्वभाव के व्यक्ति थे। पूजा के दौरान रिया चक्रवर्ती वहां मौजूद थीं या नहीं इस बारे में पंडित कुछ नहीं बता सके।

महाराष्ट्र में हो रही गंदी राजनीति का विरोध
दूसरी ओर महाराष्ट्र में हो रही गंदी राजनीति का पटना में जमकर विरोध हो रहा है। जस्टिस फॉर सुशांत के विशाल सिंह राजपूत ने कहा कि महाराष्ट्र के कुछ नेता जानबूझकर बिहार पुलिस के अफसरों के बारे अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं। वे पहले ही बिहार पुलिस की जांच से डर गये थे। अब गुस्से में आकर वे ऐेसा बयान दे रहे हैं, जो किसी के भी समझ से बाहर है। इस वक्त सुशांत के साथ पूरा देश खड़ा है और ऐसे में महाराष्ट्र के कुछ नेताओं का उनके परिवार को लेकर विवादित बयान देना शर्मनाक है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *