दो बच्चे और पहली पत्नी के रहते हुए पति ने की विधवा से शादी, दूसरी पत्नी को भी किया गर्भवती

बिहार के चन्दौती थाना में 18 अगस्त को एक ऐसा मामला आया, जिसमें पति ने अपनी पहली पत्नी व दो बच्चे को रहते हुये दूसरी महिला से शादी की है। आरोपी विकास कुमार की पत्नी इस मामले को लेकर थाने पहुंची। पहली पत्नी ने न्याय की गुहार लगाते हुये अपने आरोपी पति को सजा देने की बात कही है।


विकास कुमार की पत्नी ने थाने में आवेदन दिया है। आवेदन में विकास की पत्नी ने कहा है कि, उसकी शादी वर्षों पहले जगरनाथपुर के रहने वाले विकास कुमार के साथ हुयी है। उसके लगभग 5-6 साल के दो बच्चे भी हैं। इसके बावजूद विकास कुमार ने एक विधवा महिला के प्रेम में फंसकर उससे शादी रचा ली है। इतना ही नहीं, वह गंगोबिगहा में उस महिला के साथ है रहता है, और अपने घर आना जाना भी नही हैं। वह उसे व उसके बच्चे को देखने तक नहीं आता है।

चन्दौती थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने इस सम्बंध में बताया कि, जिस महिला के साथ आरोपी विकास कुमार ने दूसरी शादी की है। उस विधवा महिला के तीन बच्चे पहले से ही हैं। वहीं दूसरी शादी के बाद वह महिला भी गर्भवती हो गई है। इस तरह दो जिंदगियों के साथ आरोपी ने खिलवाड़ किया है। पुलिस ने गंभीरता से इस मामले को लेते हुये त्वरित कार्रवाई की, और प्राथमिकी दर्ज होने के कुछ घंटे के अंदर ही आरोपी विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। विकास कुमार को आज न्यायालय में पेश किया जायेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP पर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *