आज भी होगी झमाझम बारिश, बिहार में 28 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी हवा, आंधी तूफान से रहें सावधान

PATNA : न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड:पटना में 43 एमएम बारिश, आज भी होगी,मानसून सिस्टम के प्रभाव से 30 जिलों में हुई बारिश : पटना में 24 घंटे के दौरान रुक-रुक करके 43 एमएम बारिश हुई। बारिश और तेज हवा के प्रभाव से दिन का पारा छह महीने के बाद अपने न्यूनतम स्तर तक गिरा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। इससे पहले 13 फरवरी 2021 को अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

बिहार में चक्रवाती हवा के प्रभाव से 24 घंटे के दौरान 30 जिलों में हल्की और मध्य दर्जे की बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को भी चक्रवाती हवा का प्रभाव बिहार के अधिकांश हिस्से में रहेगा, जिससे पटना, गया, बेगूसराय सहित 28 जिलों में 4 से 32 एमएम तक बारिश होने के आसार है। गरज के साथ 17 से 28 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेगी। पटना में शनिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने की उम्मीद है।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP पर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *