जानकी नवमी आज, रवियोग का बन रहा है महा संयाेग, सुहाग की रक्षा के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

PATNA-जानकी नवमी आज, रवियोग का बन रहा है महा संयाेग,सुहाग की रक्षा के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत, राज्यपाल और सीएम ने जानकी नवमी की शुभकामनाएं दीं, सीता नवमी पर होगा वैदेही-गाथा पुस्तक का लोकार्पण : जनकनंदनी माता सीता का प्राकट्य दिवस जानकी नवमी मंगलवार को मनाई जाएगी। वैशाख शुक्ल नवमी काे इसबार रवि योग का संयोग बन रहा है। जानकी नवमी पर स्वयं सिद्ध अबूझ मुहूर्त होने से शादी-ब्याह सहित मांगलिक कार्यों की धूम रहेगी। मान्यता है कि माता सीता का व्रत करने से भगवान विष्णु सहित माता लक्ष्मी के साथ सूर्यदेव की विशेष अनुकंपा प्राप्त होती है। सुहागिन महिलाएं अपने सौभाग्य की रक्षा और पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखेंगी। पूजा का मुहूर्त : { शुभ मुहूर्त : सुबह 5:25 से शाम 3:30 बजे तक { चर व लाभ मुहूर्त : सुबह 8:27 से 11:46 बजे तक { अभिजीत मुहूर्त : दोपहर 11:20 से 12:13 बजे तक { अमृत मुहूर्त : दोपहर 11:46 से 1:26 बजे तक

राज्यपाल और सीएम ने जानकी नवमी की शुभकामनाएं दीं
राज्यपाल फागू चाैहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने जनक नंदिनी माता सीता के जन्मोत्सव ‘जानकी नवमी के अवसर पर माता जानकी का नमन करते हुए राज्यवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि माता जानकी की जीवन-गाथाओं से हमें त्याग, सेवा, संयम, प्रेम आदि जैसे गुणों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है।

सीता नवमी पर होगा वैदेही-गाथा पुस्तक का लोकार्पण
पटना | बिहार प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी डॉ.उपेंद्र नाथ पांडेय सीता नवमी के अवसर पर सीता पर लिखी अपनी पुस्तक वैदेही-गाथा उनको समर्पित करेंगे। उन्होंने बताया कि वैदेही-गाथा राम-रामा(सीता) दोनों के आदर्शों का वर्णन है। राम द्वारा सीता का परित्याग करने जैसे प्रश्नों का उत्तर खोजने का प्रयास किया हूं। डॉ.पांडेय ने बताया कि इस पुस्तक में राम के व्यक्तित्व के विभिन्न आयाम के साथ-साथ सीता राम के बारे में क्या सोचती हैं, उसकी भी व्याख्या है।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WhattsupYOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *