कोरोना पर आस्था भारी, म’रना मंजूर, लेकिन मा का दर्शन कैसे छोड़ सकते, पटन देवी में उमड़े श्रद्धालु

मां भगवती के पट खुलते ही शक्ति पीठ में दर्शन को लेकर शुक्रवार को श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए पंक्तिबद्ध होकर श्रद्धालुओं ने मां भगवती के दर्शन किए। बड़ी पटन देवी, छोटी पटन देवी एवं अगमकुआं स्थित शीतला माता मंदिर में लोगों की भीड़ रही। बड़ी पटन देवी मंदिर के महंत विजय शंकर गिरि ने बताया कि लोगों को मास्क लगाने व मंदिर में प्रवेश से पहले हाथों को सेनेटाइज कराया गया। माता की आरती में भी लोग शामिल हुए। शक्तिपीठ में पूजा अर्चना को लेकर दिनभर श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहा। गायघाट स्थित पौराणिक दुर्गा मंदिर में भी लोग पूजा-अर्चना करने पहुंच रहे है। सबसे अधिक भीड़ बड़ी पटन देवी मंदिर में हो रही है, जहां पंक्तिबद्ध होकर महिला और पुरुष श्रद्धालु मां भगवती के दर्शन कर रहे हैं। श्री बड़ी देवी जी मारुफगंज के अध्यक्ष अनिल कुमार, उपाध्यक्ष संत कुमार गोलवारा व मुख्य पूजा प्रबंधक अलिप्तों साहा ने बताया कि प्रात 09.42 मिनट पर देवी नव पत्रिका प्रवेश व स्थापना कल्पारंभ के साथ सप्तमी विहित पूजा हुई।

51 बेटियों ने की श्रीछोटी पटनदेवी में मां भगवती की महाआरती : शक्तिपीठ श्री छोटी पटन देवी मंदिर में महासप्तमी पर जय बेटी अभियान द्वारा महाआरती हुई। इसमें शक्ति स्वरूप 51 बेटियों ने आरती कर मां पटन देवी से देश भर में बेटियों के साथ की जा रही हैवानियत से सुरक्षा की कामना की गई। महाआरती आचार्य अभिषेक अनंत द्विवेदी और बाबा विवेक द्विवेदी देखरेख में संपन्न हुई। मौके पर संस्थापक संजय कुमार] बिट्टू चंद्रवंशी, अंजू सिंह,राजू, राणा साधना, ज्योति प्रसाद, नेहा,अलका,मोहिनी, राजेश कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री नेदुर्गापूजा की शुभकामना दी : राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य वासियों को दुर्गापूजा और विजयादशमी की शुभकामना दी। राज्यपाल ने कहा कि विजयादशमी असत्य पर सत्य, अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हर्ष एवं उल्लास का पर्व है। दशहरा को विजय पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *