अभी-अभी : बिहार में मिले 7 और कोरोना मरीज, आज का 19, टोटल हुआ 58

CoronaUpdatesBihar: बिहार में कोरोना के सात और मरीज मिले हैं। यानी आज दिनभर में अबतक सर्वाधिक 19 मरीज़ मिले। इस तरह राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 58 हो गई है। नए मरीजों में पांच महिलाएं और दो पुरुष मरीज शामिल हैं। ये सभी सीवान में उसी परिवार से जुड़े हैं जिसके घर में ओमान से आया व्यक्ति सबसे पहले पॉजिटिव मिला था। इसने आजतक कुल 16 को बीमार कर दिया है। इस प्रकार इसने अब मुंगेर के उस लड़के का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया जिसने अबतक सर्वाधिक 14 को संक्रमित किया था।

बताते चले कि राज्य सरकार का कहना है कि बिहार में कुल 3356 लोग विदेश से आये हैं, इनमें से अब तक सिर्फ 2254 लोगों को ही ट्रेस किया जा सका है। शेष ट्रेस नहीं हो पाए हैं। इन 2254 लोगों का सैम्पल लिया जा चुका है।

राज्य के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में सिर्फ 33 लोग ही आइसोलेशन वार्ड में हैं। जो अलग अलग कोरेण्टाइन बने हैं, उनमें 998 लोग रह रहे हैं। पंचायतों के कोरेण्टाइन मे 31,996 लोगों के होने की बात कही जा रही है।बाहर से आये लोगों में से डेढ़ लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। आज 330 सैम्पल लिए गए हैं।

अब तक 5040 सैम्पल लिए गए, जिनमें 51 पॉजिटिव पाए गए, इनमें एक की मौत 22 मार्च को हो गई थी, 17 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। अभी सिर्फ 33 एक्टिव कोरोना पेशेंट हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *