बिहार में अबकी बार ‘मैथिलों’ की सरकार, CM नतीश ने दरभंगा-मधुबनी सहित ‘मिथिला’ से बनाए 17 मंत्री

महागठबंधन सरकार में मिथिला क्षेत्र से सबसे ज्यादा टोटल 17 मंत्री बनाए गए हैं। इनमे से सबसे ज्यादा दरभंगा-मधुबनी से 10 मंत्री बनाए गए हैं। इसके बाद भोजपुर.शाहाबाद से 7 और मगध से 4 मंत्री बने हैं। वहीं कोशी से 2, सीमांचल से 3 और अंग प्रदेश से 2 मंत्री बनाए गए हैं।

बिहार में 10 अगस्त को आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले नीतीश कुमार ने एक हफ्ते के भीतर मंत्रिमंडल विस्तार कर दिया। मंगलवार यानी 16 अगस्त को 31 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली। मंत्री बनने वाले कुल 31 विधायकों में RJD से सबसे ज्यादा 16, JDU से 11, कांग्रेस से 2, हम से एक और एक निर्दलीय शामिल है।

वजन के लिहाज से देखें तो ज्यादातर बड़े विभाग JDU के पास हैं। मुख्यमंत्री ने गृह, सामान्य प्रशासन समेत 5 विभाग अपने पास रखे हैं। वित्त JDU के विजय चौधरी को दिया गया है। तेजस्वी को स्वास्थ्य, पथ निर्माण, नगर विकास और ग्रामीण कार्य का जिम्मा मिला है। लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग सौंपा गया है। इधर कांग्रेस के 19 में से केवल 2 विधायक मंत्री बने हैं। उन्हें भी पंचायती राज, मत्स्य और पशुपालन जैसे विभाग दिए गए हैं।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WhattsupYOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *