अफगानिस्तान से 194 लोगों की वतन वापसी, भारत माता की जय के उद‍्घोष के साथ छलक पड़े आंसू

भारत माता की जय के उद‍्घोष के साथ अफगानिस्तान से 194 लोगों की वतन वापसी, खुशी के आंसू छलक पड़े : New Delhi : अफगानिस्तान की राजधानी में तालिबान की इंट्री के बाद बिगड़े माहौल को देखते हुये इंडियन एयरफोर्स के एक सैन्य ट्रांसपोर्टेशन प्लेन में 107 भारतीयों सहित 168 लोगों को निकाला गया। इससे पहले 87 भारतीयों और दो नेपाली नागरिकों का एक अन्य समूह शनिवार की देर रात काबुल से दिल्ली पहुंचा।

पहले उन्हें तजकिस्तान ले जाया गया और फिर वहां दुशांबे से एयर इंडिया की एक विशेष उड़ान में वापस लाया गया। इसके अलावा 135 भारतीयों का एक समूह, जिन्हें पहले अमेरिका और नाटो विमानों द्वारा पिछले कुछ दिनों में काबुल से दोहा ले जाया गया था, भी भारत लौट आया है। पता चला है कि काबुल से दोहा लाये गये भारतीय कई विदेशी कंपनियों के कर्मचारी थे जो अफगानिस्तान में काम कर रहे थे। विमान में सवार होते ही सभ नागरिक भारत माता की जय के नारे लगाने लगे। अपने आपको सुरक्षित पाकर लोगों के आंसू छलक उठे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया- रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 107 भारतीय नागरिकों सहित 168 यात्रियों के साथ भारतीय वायुसेना की विशेष प्रत्यावर्तन उड़ान काबुल से दिल्ली के रास्ते में है। पता चला है कि विमान में कई प्रमुख सिख नेता सवार हैं। बागची ने देर रात लगभग 1:20 बजे ट्वीट किया- अफगानिस्तान से भारतीयों को घर लाना! एआई 1956 87 भारतीयों को लेकर ताजिकिस्तान से नई दिल्ली के लिये प्रस्थान कर गया है। दो नेपाली नागरिकों को भी निकाला गया। हमारे दूतावास @IndEmb दुशान्बे ने इसमें बहुत सहायता किया।

तालिबान द्वारा काबुल पर कब्ज़ा करने के बाद भारत ने भारतीय वायुसेना के दो सी-17 भारी-भरकम परिवहन विमानों में काबुल में अपने दूतावास के भारतीय दूत और अन्य कर्मचारियों सहित 200 लोगों को निकाला था। पहली रेस्क्यू फलाईट में सोमवार को 40 से अधिक लोगों को वापस लाया जिनमें ज्यादातर भारतीय दूतावास के कर्मचारी थे। दूसरे सी-17 विमान ने मंगलवार को काबुल से भारतीय राजनयिकों, अधिकारियों, सुरक्षा कर्मियों और कुछ फंसे भारतीयों सहित लगभग 150 लोगों को निकाला।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और ह्वाटसअप पर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *