दुर्गा पूजा बाद अब दीपावली में होगी जमकर बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

दशहरा बाद अब दीपावली पर छाए बारिश के बादल

मौसम विभाग की मानें तो दशहरा की तरह ही दीपावली में भी मौसम नाराज रहेगा। मंगलवार को धूप के बाद बुधवार को बदली छाई रहेगी। 24 से 26 अक्टूबर तक बारिश होने की आशंका है। इससे दीपावली के दिन ठंड का एहसास होगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 तथा न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। ऐसे में यदि फिर से अच्छी धूप नहीं निकली तो छठ के दौरान गर्म कपड़े पहनने पड़ेगे। फिलहाल दो दिन मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

ऐसे में गर्म कपड़े धूप में डालकर ठंड की तैयारी की जा सकती है। बिहार में बारिश की वजह से तापमान अप-डाउन होता रहेगा, जिससे मौसम में अचानक बदलाव की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में ठंड जम्मू-काश्मीर और हिमाचल प्रदेश में पड़ने वाली बर्फबारी की वजह से होती है। अभी तीनों जगहों पर मौसम सामान्य बना हुआ है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगभग 15 डिग्री सेल्सियस का अंतर है। ऐसे में बिहार में रात में ठंड और दिन में गर्मी पड़ने की आशंका है।

तापमान में गिरावट : शुक्रवार को बारिश होने के बाद तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया, जाे रविवार को घटकर 28.4 डिग्री हो गया था। सोमवार को फिर से तापमान बढ़कर 29.6 डिग्री हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक यदि गुरुवार से शनिवार तक बारिश हुई तो अधिकतम तापमान गिरकर 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा। फिलहाल सोमवार को अधिकतम तापमान 29.6 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *