अखिलेश यादव को सताने लगा हार का डर, ईवीएम का रोना लेकर अभी से बैठ गए हैं

यूपी चुनाव खत्म हो चुका है। अधिकांश एक्जि पोल में योगी सरकार की वापस होने का कयास लगाया जा रहा है। इसी बीच अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेस कर ईवीएम का रोना आरम्भ कर दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का चुनाव लोकतंत्र की आखिरी लड़ाई है। इसके बाद लोगों को क्रांति करनी होगी तभी बदलाव आएगा। मैं अपनी पार्टी के लोगों से कहूंगा कि जहां पर मशीनें रखी गई हैं, वहां पर जब तक काउंटिंग ना हो जाए तब तक वहां किसी का आना जाना ना हो और उसपर नज़र बनाए रखें।

5 राज्यों का मेगा एग्जिट पोल:BJP का यूपी गढ़ अभेद रहने के आसार; पंजाब से कांग्रेस बेदखल, AAP सबसे बड़ी पार्टी

सबके लिए सबसे जरूरी खबर आ चुकी है, यानी 5 राज्यों के नतीजों से पहले उन पर बातें करने की सबसे बड़ी वजह… एग्जिट पोल। सबने सब तरह की बातें की हैं, लेकिन एक बात सबने की है- यूपी में योगीराज बरकरार रहेगा। हमने करीबन 10 एग्जिट पोल देखे, सब योगी के साथ हैं। पंजाब आप का हो सकता है। गोवा हंग असेंबली की ओर है, उत्तराखंड में आधे भाजपा की तो आधे कांग्रेस की सरकार बना रहे। मणिपुर भाजपा के हाथ में ही रह सकता है।

पहले बात यूपी की, जहां योगी का राजयोग

यूपी चुनाव के 10 से ज्यादा एग्जिट पोल में भाजपा को स्पष्ट बहुमत दिया गया है। इनमें भाजपा को 212 से 326 सीटें दी गईं। 2017 के चुनाव में भाजपा को 312 सीटें मिली थीं। यानी भाजपा पिछला प्रदर्शन नहीं दोहरा रही, पर सरकार तो बना रही है। इसके लिए 202 नंबर ही चाहिए।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WhattsupYOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *