अभी-अभी : अखिलेश यादव तीसरी बार बने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहा— मिलकर भाजपा को हराएंगे
अखिलेश यादव तीसरी बार अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। आज आयोजित सपा के अधिवेशन में अखिलेश यादव को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। इससे पहले अखिलेश यादव दो बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बन चुके हैं। पहली बार 2014 के लोकसभा चुनाव में उनको राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद 2017 में लिखो इस पद की जिम्मेवारी दी गई।
सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे अध्यक्ष सुनकर आप लोगों ने जो मुझ पर भरोसा जताया है उसके लिए आप लोगों का मैं सदा आभारी रहूंगा। आपने जो जिम्मेदारी दी है उस जिम्मेदारी को बखूबी निभाने का प्रयास करूंगा। हम सब लोग मिलकर लड़ेंगे और विपक्षी दलों को हराने का प्रयास करेंगे।
बता दें कि समाजवादी पार्टी का गठन अक्टूबर 1992 में हुआ था. तब से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर अब तक यादव परिवार का ही कब्जा रहा है. अखिलेश से पहले मुलायम सिंह यादव ही पार्टी के अध्यक्ष रह चुके हैं. इससे पहले बुधवार को सपा के प्रांतीय सम्मेलन में नरेश उत्तम पटेल को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया था.
डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR आप हमे फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और WhattsupYOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं