शराबबंदी कानून को भाजपा नेता पवन सिंह ने दिखाया ठेंगा, खुलेआम जमकर छलकाया जाम, वीडियो वायरल

गायक से हीरो और हीरो से नेता बने भोजपुरिया स्टार पवन सिंह खुलेआम बिहार में शराबबंदी कानून को ठेंगा दिखा रहे हैं। कार्यकर्ताओं के साथ मजलिस लगाकर जाम से जाम टकरा रहे हैं। उन्हें ना तो किसी शराबबंदी कानून का डर है और ना पुलिस प्रशासन की। तभी तो एहितियातन तौर पर वीडियो में यह कहते नजर आते हैं की कोई मोबाइल ना निकाले और ना वीडियो बनाए।

ताजा अपडेट के अनुसार सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रही है। इसमे भाजपा नेता पवन सिंह अपने समर्थकों के साथ बैठकर शराब पी रहे हैं। खुद पवन सिंह सबके लिए पैक बना रहे हैं। सोशल मीडिया में दावा किया जा रहा है की यह वीडियो बिहार चुनाव प्रचार प्रसार के दौरान ली गई है। हालांकि अभी तक इस वीडियो पर पवन सिंह ने कोई जवाब नहीं दिया है।

पवन सिंह एक जाने माने अभिनेता हैं जिन्होंने दर्जनों बी ग्रेड भोजपुरी सिनेमा में काम किया है। लालीपाप लागेलू गाने से वह रातों रात फेमस हुए थे। इन दिनो सिनेमा से इतर राजनीति में अपना भाग्य अजमा रहे हैं। कुछ दिन पहले अश्लील गीत गाने के कारण जगह जगह उनका विरोध होता रहा है। मंच पर बहिष्कार किया जाता रहा है।

बताते चले कि बिहार में पिछले तीन साल से शराबबंदी कानून लागू है। इसके अनुसार बिहार में किसी भी तरह से ना तो शराब बेची जा सकती है और शराब पी जा सकती है। बावजूद इसके लोग आए दिन चोरी छिपे शराब की खरीद बिक्री करते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *