बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है वायरल ब्वाय अमरजीत जयकर, इंडियन आयडल में सिलेक्ट हो चुका है

PATNA-सोशल मीडिया में बिहार का एक लड़का काफी तेजी से वायरल हो रहा है। पियरका टीशर्ट पहनकर और हाथों में ब्रश लेकर वह गाना गा रहा है। गीत के बोल हैं दिल दे दिया है जान तुझे देंगे दगा नहीं करेंगे सनम, दिल दे दिया है जान तुझे देंगे, दगा नहीं करेंगे, रूख जिंदगी ने मोड़ लिया कैसा, हमने सोचा नहीं था कभी वैसा। इस गीत को सुनकर आप भी वाह वाह कर उठेंगे और वीडियो को शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। इस वीडियो को अब तक कई जाने माने लोगों ने शेयर किया है। यही कारण है की यह देहाती लड़का रातों रात फेमस हो चुका है। हालत यह है की सब लोग इस लड़के के बार में जानना चाहते हैं। तो आइए हमह आपको इस लड़के की पूरी कहानी बताते हैं।

लड़के का नाम अमरजीत है। वह बिहार के समस्तीपुर के पटोरी का रहना वाला है। अमन झा बिहार के एक युवा पत्रकार हैं और ग्राउंड इंडिया नामक यू ट्यूब चलाते हैं। करीब चार महिने पहले उन्होंने अमरजीत का इंटरव्यू लिया था। अमरजीत इस वीडियो में बताते हैं की वे इंडियन आयडल में आॅडिशन दे चुके हैं। उनका सिलेक्शन भी हुआ था। लेकिन उनको लगता है की पहली बार बड़े प्लेटफार्म पर गीत गाने के दौरान वह नर्वस हो गए और उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। अमरजीत की माने तो इंडियन आयडल के जज शेखर ने उन्हें और अधिक मेहनत करने को प्रेरित किया था।

संगीत की तरफ जाने का प्लाने कैसे किया इसपर अमरजीत ने बताया की मेरे परिवार में किसी का भी संगीत से कोइ वास्ता नहीं था। मेरे घर के बगल में एक विक्की भैया थे। वे गीत गाते थे। उनके पास हारमोनियम भी था। मैने उनको देखा तो मुझे लगा की मुझे भी गीत गाना है। जब मैने उनसे कहा तो उन्होंने पहले मना कर दिया और कहा की संगीत तुमसे नहीं होगा। यह बड़े परिवार के लोगों के लिए है।

उनके पास जाकर मैं संगीत सीखने लगा। मुझे लगा की एक बार ट्राय करना चाहिए। अमरजीत कहते हैं की आस पास के लोगों ने कभी मदद के नाम पर कुछ भी नहीं किया। हमारे यहां गीत संगीत को अच्छा नहीं माना जाता है। आज मैं जो हूं जैसा हूं उसमें आदर्श कल मंच का महत्वपूर्ण योगदान है। 2018 में आर्दश कला मंच का एक सम्मेलन हुआ था।

आडिशन देने के लिए मेरे पास पैसा नहीं था। एक दोस्त ने पैसा दिया और कहा की तुम्हारा सिलेक्शन जरूर होगा। मैं उसके विश्वास पर खरा उतरा और विनर बना। अपनी असफलता पर अमरजीत कहते हैं की मुझे सफलता जरूर मिलेगी इतना विश्वास तो जरूर है, लेकिन अब देखना है की भगवान की कृपा कब होती है। मुझे शार्ट कट नहीं अपनाना है और स्ट्रगल करते जाना है।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WhattsupYOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *