बिहार की बेटी और मिथिला की लाडली रुचि ने अमेरिका में पति संग मनाया वट सावित्री व्रत
सुहागिन महिलाओं का व्रत वटसावित्री संपन्न हो गया. बिहार की राजधानी पटना सहित देशभर में सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए इसे धूमधाम से मनाया. दिनभर बाजार में रौनक देखने को मिला. इसी बीच खबर आ रही है कि अमेरिका और लंदन में भी बिहार की कई सुहागिन महिलाओं द्वारा वट सावित्री पर्व मनाया गया. मिथिला की बेटी रुचि स्मृति ने ट्विटर पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है कि मैंने शादी के बाद पहला वट सावित्री अर्थात बरसाइत अमेरिका में मनाया.

सुहागिनों ने पति की दीर्घायु के लिए की वट-सावित्री पूजा :
राजधानी में वट सावित्री की पूजा विवाहित महिलाओं ने पूरी आस्था और विश्वास के साथ किया। शुक्रवार को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को यह व्रत किया गया। डेली बिहार डॉट कॉम पति की दीर्घायु की कामना के साथ सुहागिनों ने व्रत रखा और बरगद के नीचे पूजा की। सुहागिनों की ओर से पूजा-अर्चना सुबह की ललिमा छंटने के पहले से ही शुरू कर दिया गया था।
व्रतियों ने वट वृक्ष के चारों ओर धागा लपेटकर परिक्रमा की, वट वृक्ष को पंखा झेला और अपने पति की लंबी आयु का वरदान मांगा। मान्यता है कि वट वृक्ष की पूजा करने से पति की आयु लंबी होती होती है। पं. प्रेमसागर पांडेय कहते हैं कि व्रति महिलाओं ने शुक्रवार को शोभन योग में वट सावित्री की पूजा की। पूजा के बाद व्रतियों ने पूरी श्रद्धा के साथ सावित्री व सत्यवान की कथा सुनी। सावित्री सत्यवान की कथा में अपने पति के प्राणों की रक्षा के लिए सावित्री ने यम को भी अपने नियम बदलने के लिए विवश कर दिया था। व्रत पर पूरे दिन रौनक रही।
डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR आप हमे फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं