झारखण्ड में फ्लॉप रही अमित शाह की चुनावी रैली, कहा- बेवकूफ मत बनाओ, भीड़ कम है, कैसे जीतेंगे

मैं भी बनिया हूं, बेवकूफ मत बनाओ, गणित मुझे भी आता है, चुनाव प्रचार के लिए भाजपा अध्यक्ष 8 दिन में दूसरी बार झारखंड पहुंचे, दो सभाओं में कम भीड़ देख नाराज हुए

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को झारखंड के चतरा और गढ़वा मंे चुनाव प्रचार सभाएं की। उन्होंने दोनों जगह जनसभा में कम भीड़ देखकर नाराजगी जताई। पहले चतरा में कहा कि 10-15 हजार लोगों से भाजपा का प्रत्याशी कैसे जीतेगा। आप मुझे बेवकूफ मत बनाइए, मैं भी बनिया हूं। गणित मुझे भी आता है। मैं आपको जीत का रास्ता बताता हूं। आप सभी को मुख्यमंत्री रघुबर दास ने मोबाइल दिया है। घर जाओ और 25-25 लोगों को फोन करो। लोगों से कहो कि वे भाजपा को वोट दें। गढ़वा में शाह अपने भाषण में और आगे बढ़ गए। उन्होंने यहां कहा कि 20-25 हजार लोगों से कैसे जीत मिलेगी। घर जाओ और दो घंटे में 50-50 लोगों को फोन करो। उनसे भाजपा के लिए वोट मांगो।


शाह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में कांग्रेस-झामुमो साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। क्या झामुमो ने कांग्रेस से कभी पूछा कि उसने झारखंड के गठन के लिए क्या किया। शाह ने घुसपैठ के मुद्दे पर कहा कि अब मौनी बाबा का जमाना नहीं है, मोदी जी की सरकार है। पहले मौनी बाबा की चुप्पी से आलिया, मालिया, जमालिया भारत में रोज घुस आते थे। हमने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर अपनी मंशा बता दी है। कांग्रेस ने राम मंदिर मामले में भी अड़चनें डालीं। पर सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने का आदेश दिया।

विधानसभा चुनाव के लिए शाह 8 दिन में दूसरी बार झारखंड पहुंचे। इससे पहले 21 नवंबर को उन्होंने झारखंड के मनिका, लोहरदगा में सभाएं की थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 25 नवंबर को गुमला में चुनाव रैली कर चुके हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *