सब्जी वाले की राष्ट्रभक्ति को आनंद महिंद्रा ने किया सलाम, कहा- ये देशप्रेम की ताकतवर मिसाल है

आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं। गुरुवार को यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए एक सब्जी विक्रेता के राष्ट्रप्रेम की तारीफ की। ये फोटो काफी वायरल हो रही है। सब्जी वाले ने गाजर, मूली और भिंडी को बांधकर तिरंगे की शक्ल दी। ये क्रिएटिविटी का खेल है। सबकी नजरों के सामने ये तीनों सब्जियां रहती हैं लेकिन इसे तिरंगा की शेप भी दी जा सकती है ऐसा ख्यान हर इंसान के दिमाग में नही आता।

महिंद्रा ने ट्विटर पर इमेज शेयर कर कहा कि दिन ढल चुका है, यह तस्वीर मेरे जहन में मजबूती से ठहर गई। यह एक सब्जी विक्रेता की देश के प्रति जिम्मेदारी और भरोसा है। भावनाओं के इजहार के लिए यह सबसे सस्ता लेकिन शक्तिशाली संकेत है। जय हिंद।

महिंद्रा ने एक अन्य ट्वीट में PM मोदी का आभार जताते हुए कहा- आपने सभी को याद दिलाया है कि कानून-व्यवस्था को मानने वाले कारोबारी 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी के सपने का केंद्र हैं। हम आपका भरोसा नहीं तोड़ेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में कहा था कि अमीरों को शक की नजर से नहीं देखना चाहिए। वे देश की संपत्ति हैं उन्हें सम्मान देना चाहिए। संपत्ति बढ़ाना एक महान राष्ट्रीय सेवा है क्योंकि जब संपत्ति बढ़ेगी तभी उसका वितरण होगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *