मोकामा के विधायक अनंत सिंह पर कस गया शिकंजा, रात डेढ़ बजे घर छापेमारी करने पहुंची पुलिस

मोकामा के विधायक अनंत सिंह पर शिकंजा काफी कस गया है। लदमा स्थित पुश्तैनी मकान से एक ए’के-47, दो हैंड ग्रेनेड व 26 का’रतूस बरामद होने के बाद पुलिस ने विधायक की गिरफ्तारी के लिए शनिवार की देर रात करीब डेढ़ बजे उनके पटना स्थित सरकारी आवास पर छापेमारी की। देर रात 2:30 बजे के बाद भी पुलिस उनके आवास को खंगालती रही। हालांकि विधायक अपने आवास पर नहीं मिले। घर में मौजूद लोगों ने पूछताछ में बताया कि शाम में वकील से मिलने की बात कहकर होंडा सिटी कार से निकले थे। लेकिन अब तक वापस नहीं लौटे हैं। इससे पहले दिन में पुलिस ने विधायक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट के लिए बाढ़ कोर्ट में आवेदन दिया। सोमवार को कोर्ट में गिरफ्तारी वारंट पर सुनवाई होगी। उनपर यूएपीए की धारा 13, वि’स्फोटक अधिनियम और आईपीसी की धारा 414, 120 बी के तहत बाढ़ थाने में केस दर्ज किया गया है। हाल में संसद ने यूएपी एक्ट में संशोधन किया है। संशोधन के बाद बिहार में अनंत सिंह पहले आरोपी हंै।

विधायक की गिरफ्तारी तय है पर पुलिस फुल प्रूफ तैयारी के बाद ही विधायक को गिरफ्तार करेगी। पुलिस चाहती तो केयरटेकर के साथ उन्हें भी गिरफ्तार कर लेती। लेकिन कोर्ट से वारंट मिलने का इंतजार है। बहरहाल, हैंड ग्रे’नेड व एके-47 बरामद होने के बाद सेना के भी कान खड़े हो गए हैं। इसकी जांच के लिए मिलिट्री इंटेलिजेंस के अधिकारी भी लदमा पहुंचे थे। बिहार पुलिस के साथ ही एटीएस और एसटीएफ तो मामले की जांच कर ही रही है। आने वाले दिनों में एनआईए भी जांच कर सकती है।

पुलिस ने विधायक के जिस पुश्तैनी मकान से ह’थियार व ग्रे’नेड बरामद किए गए, उस मकान के केयरटेकर सुनील राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने लदमा गांव के सुनील को शुक्रवार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। बाढ़ थाना में दर्ज केस में विधायक अनंत सिंह के साथ सुनील काे भी नामजद किया गया है। इधर, कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद एटीएस ने मौके पर पहुंचकर दोनों ग्रेनेड को निष्क्रिय कर दिया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *