क्या CM नीतीश के आदेश पर ललन सिंह ने लिया अनंत सिंह से बदला, ASP लिपि सिंह ने किया बड़ा खुलासा

मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह पर आ’तंकवाद निरोधक कानून के तहत मुकदमा बाढ़ पुलिस ने उपर से मार्गदर्शन मिलने के बाद दर्ज किया था. बाढ़ की ASP और इस केस की आई ओ लिपि सिंह ने खुद ये सच स्वीकार कर लिया है. तकरीबन 15 दिन पहले आंतकवाद निरोधक कानून यानि UAPA बिल का संशोधित स्वरूप संसद से पास हुआ है और उसके बाद संभवतः देश में सबसे पहले अनंत सिंह के खिलाफ इसका मामला दर्ज किया गया है.

बाढ में मीडिया से बात करते हुए ASP लिपि सिंह ने कहा कि उन्हें जो मार्गदर्शन मिला उसी के मुताबिक उन्होंने अनंत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया. दरअसल मीडिया ने सवाल पूछा था कि अनंत सिंह के खिलाफ UAPA एक्ट में केस दर्ज करने का आधार क्या है. जवाब में लिपि सिंह ने जो कहा वो अनंत सिंह के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की पोल खोलने वाला है. जाहिर है अनंत सिंह के खिलाफ कार्रवाई का मार्गदर्शन कहीं और से मिल रहा था. हालांकि ASP ने ये नहीं बताया कि उन्हें केस दर्ज करने का मार्गदर्शन कहां से मिला था.

ASP लिपि सिंह ने कहा कि अनंत सिंह के घर छापेमारी में जो भी तथ्य मिले हैं वो कोर्ट में पेश किये गये हैं. कोर्ट से वारंट लिया जा रहा है. न्यायालय के आदेश के मुताबिक पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *