उद्योगपति अरविंद कुमार ने अपना सब कुछ दान कर दिया, ​गरीबों के बीच बांट डाले 600 करोड़ रुपए

मुरादाबाद के उद्योगपति और समाजसेवी डॉ. अरविंद कुमार गोयल ने अपनी करीब छह सौ करोड़ रुपये की संपत्ति गरीबों के लिए दान कर दी। गोयल ने यह दान राज्य सरकार को दान दिया है। दान की गई संपत्ति से गरीबों के उत्थान के लिए काम किया जाएगा। समाजसेवी अरविंद कुमार गोयल ने अपने पास सिर्फ मुरादाबाद सिविल लाइंस स्थित एकमात्र कोठी रखी है।

अरविंद कुमार गोयल के पिता प्रमोद कुमार और मां शकुंतला देवी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। कोरोना काल के दौरान अरविंद कुमार ने मुरादाबाद के 50 गांवों को गोद लिया था। इन गांवों में खाने-पीने की चीजों से लेकर दवा तक इंतजाम अरविंद कुमार करते थे। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में 100 से ज्यादा शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों और वृद्धाश्रम में अरविंद कुमार गोयल ट्रस्टी हैं।

18 जुलाई को समाजसेवी गोयल ने अपनी सारी संपत्ति दान करने का फैसला लिया। उनके इस फैसले का परिवार के हर सदस्य ने समर्थन किया। श्री गोयल ने बताया कि 25 साल पहले उन्होंने अपनी संपत्ति को दान करने का फैसला कर लिया था। अरविंद कुमार के देशभर में 100 से ज्यादा स्कूल, आश्रय और अनाथ आश्रम चलते हैं। स्कूलों से होने वाली कमाई का इस्तेमाल इन अनाथ आश्रम के लिए किया जाता है।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WhattsupYOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *