अरवल का कुर्था थाना बना बिहार में नंबर-1, केंद्रीय गृह मंत्रालय की घाेषणा

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अरवल जिले के कुर्था पुलिस स्टेशन को वर्ष 2020 के लिए बिहार का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन घोषित किया है। पिछले दिनों गृह मंत्रालय की एक टीम ने बिहार के विभिन्न थानों का दौरा किया था। इस दौरान टीम ने थाने की बिल्डिंग, साफ-सफाई, महिला पुलिसकर्मियों के लिए शौचालय, बैरेक आदि का निरीक्षण किया था। खासबात यह रही कि गृह मंत्रालय की सर्वे टीम ने कुर्था में आम लोगों से भी पुलिस की छवि को लेकर बातचीत की थी। लोगों से यह जानने की कोशिश की गई कि किसी घटना की सूचना देने पर पुलिस का रिस्पांस टाइम क्या होता है। थाना में जाने पर पुलिस का व्यवहार कैसा होता है।

इन तमाम बिन्दुओं पर फीडबैक लेने के बाद गृह मंत्रालय ने कुर्था को बिहार के बेस्ट थानों की रैंकिंग में नंबर वन दिया है। सूत्रों के अनुसार इस लिस्ट में पटना के गांधी मैदान थाना, धनरूआ थाना, पूर्णिया का सदर थाना, नालंदा का एक थाना व कुर्था थाना का टीम ने सर्वे किया था। 2019 में राजगीर थाना को पहला स्थान मिला था।

कुर्था थानेदार दिनेश सिंह को कल सम्मानित करेगा पुलिस मुख्यालय : देश के 16 हजार थानों के बीच प्रतियोगिता होती है जिसमें 10 थानों का चयन होता है। इन दस थानों में बिहार का कुर्था थाना भी शामिल है। गृह मंत्रालय ने कुर्था पुलिस स्टेशन के लिए सर्टिफिकेट जारी किया है। कुर्था के थानाध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह को गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा।

थाने का इन्फ्रास्ट्रक्चर, ऑफिस के कमरे की स्थिति, सिपाहियों के रहने की व्यवस्था, थाना सुरक्षा, महिलाओं के लिए शौचालय, महिला शिकायतकर्ताओं की बात सुनने की क्या व्यवस्था है, थाना के गेट में प्रवेश करने के साथ क्या व्यवहार होता है, शौचालय की साफ-सफाई, सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था, महिलाओं से संबंधित अपराध के मामलों में कार्रवाई, एससी-एसटी से जुड़े अपराधों में कार्रवाई, गिरफ्तारी का प्रतिशत व संपत्ति से जुड़े अपराधों में रिकवरी।

अगर आप हमारी आर्थिक मदद करना चाहते हैं तो आप हमें 8292560971 पर गुगल पे या पेटीएम कर सकते हैं…. डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *