पुलिस अफसर पर भड़के अश्वनी चौबे, कहा- वर्दी उतरवा देंगे, मेरे आदमी को परेशान मत करो

केंद्रीय परिवार एवं कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे को जनता दरबार के दौरान पुलिस अधिकारी पर भड़क गए। भरी सभा में उन्होंने अफसर को फटकारते हुए कहा कि आपकी वर्दी उतर सकती है। भविष्य में इस प्रकार का कोई काम मत करिएगा। केंद्रीय मंत्री ने बक्सर के डुमरांव में स्थित नगर भवन में जनता दरबार लगाया था।

जनता दरबार के दौरान केंद्रीय मंत्री ने पुलिस अफसर से पूछा कि क्या आपने गुंडा देखा है? पुलिस अफसर ने कुछ जवाब दिया तो मंत्री ने डांटकर उसे चुप करा दिया। फिर वहां एक मौजूद एक भाजपा कार्यकर्ता की ओर अंगुली दिखाते हुए पूछा- ये गुंडा है? 100 रुपए का नोटिस दिया है इनको।

अश्विनी चौबे ने आगे कहा, ‘किसने कहा था तुमको ऐसा करने के लिए? बताओ? किसी को भी गुंडा बता देंगे आप। जो गुंडा है उसे आप गुंडागर्दी में पकड़िए। आपने इन्हें गुंडा बता दिया। नोटिस दे दिया। अभी उसी नोटिस के बदले आप पर कार्रवाई शुरू कर देंगे तो कहां जाएंगे? आपकी वर्दी उतर सकती है। उस नोटिस को वापस लीजिए।’

हालांकि, जब बाद में इस संबंध पर अश्विनी चौबे ने पूछा गया तो उन्होंने कहा- मामला 2003 का है। भाजपा और दूसरे दलों के कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। विरोध प्रदर्शन करने वालों को प्रशासन ने गुंडा बताया है। मैंने पुलिसकर्मी से कहा कि किसी को गुंडा कहना ठीक नहीं है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *