रामलीला में महर्षि विश्वामित्र के किरदार में दिखें सांसद अश्विनी चौबे, लोगों की खुली रह गई आंखें

केंद्रीय मंत्री सह बक्सर के सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने दिल्ली के लाल किला परिसर में आयोजित रामलीला में महर्षि विश्वामित्र का किरदार निभाया। उन्हें महर्षि के रूप में देखकर दर्शक चौंक गए। किसी को इसकी उम्मीद नहीं थी। वहीं, किरदार को लेकर सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि महर्षि विश्वामित्र भी बक्सर की पावन भूमि से हैं। बक्सर उनकी तपस्थली थी। ऐसे में ये मेरा परम सौभाग्य है कि मैं बक्सर जैसे आध्यात्मिक सांस्कृतिक एवं पौराणिक शहर से सांसद हूं।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि भगवान विष्णु के प्रथम मनुज अवतार वामनावतार स्थल है। भगवान श्रीराम और श्री लक्ष्मण इस पावन भूमि पर पहुंचकर महर्षि विश्वामित्र के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उन्होंने ताड़का जैसे राक्षसी का वध किया। भगवान श्रीराम की प्रथम कर्मभूमि है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बक्सर का सर्वांगीण विकास पिछले साढ़े नौ सालों में हुआ है। बक्सर पर्यटन के दृष्टिकोण से भारत सहित दुनिया के मानचित्र में आया है।

मंत्री ने कहा कि अभिनय करने का मकसद भी यही है कि बक्सर के बारे में पूरी दुनिया को पता चले। युवा पीढ़ी जाने । आधुनिक दुनिया तेजी से बदल रही है। पर्यटन के माध्यम से रोजगार के नए द्वार खुले हैं। ऐसे में बक्सर के बारे में अधिक प्रचार प्रसार होने से पर्यटन का विकास मिलेगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *