अभी-अभी : एशिया कप पर भारत का कब्जा, श्रीलंका को 10 विकेट से धो दिया, मोहम्मद सिराज बने हीरो
भारत ने 8वीं बार एशिया कप जीता, फाइनल में श्रीलंका को 10 विकेट से हराया, रन चेज में टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत : आज भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप का फाइनल मैच खेला गया जिसमें भारत में आठवीं बार श्रीलंका को हराते हुए एशिया कप पर कब्जा जमा लिया. आज के मैच में भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराया.
ताजा अपडेट के अनुसार टीम इंडिया ने 8वीं बार एशिया कप का खिताब जीत लिया है। भारत ने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 10 विकेट से हराया।
यह मैच खत्म होते वक्त बची हुई गेंदों के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी जीत है। टीम ने 263 गेंद बाकी रहते जीत हासिल कर ली। इससे पहले, टीम इंडिया ने केन्या को 2001 में 231 गेंद रहते हराया था।
फाइनल मैच में श्रीलंकाई टीम टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 15.2 ओवर में 50 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में टीम इंडिया ने 6.1 ओवर में 51 रन बनाते हुए जीत हासिल कर ली। साथ ही भारत ने सबसे कम गेंद खेल कर टारगेट चेज करने का अपना रिकॉर्ड भी सुधारा है। टीम इंडिया बल्लेबाजी में सिर्फ 37 गेंद खेलकर मैच जीत गई। पिछला रिकॉर्ड 69 बॉल का था। भारत ने 2001 में केन्या को इतनी गेंदें खेलकर हराया था।
सिराज ने ग्राउंड्स स्टॉफा को डोनेट की इनामी राशि
मोहम्मद सिराज को प्लेयर ऑफ द फाइनल चुना गया, इसके लिए उन्हें 5 हजार डॉलर (करीब 4 लाख रुपए) की इनामी राशि मिली। सिराज ने यह रकम ग्राउंड्स स्टॉफ की टीम को डोनेट कर दी।
एशियन क्रिकेट काउंसिल ने भी ग्राउंड्स स्टॉफ को 50 हजार डॉलर (करीब 40 लाख रुपए) दिए। एशिया कप के अधिकांश मुकाबले बारिश से प्रभावित रहे और ग्राउंड्स स्टॉफ ने कड़ी मेहनत की।
डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR आप हमे फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और WHATTSUP,YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं